“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत 5.51 लाख पौधे लगाए गए, हरियाली तीज और वन महोत्सव के अवसर पर विशाल कार्यक्रम आयोजित

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत 5.51 लाख पौधे लगाए गए, हरियाली तीज और वन महोत्सव के अवसर पर विशाल कार्यक्रम आयोजित
Spread the love

ब्यावर, 27 जुलाई – राजस्थान सरकार की ‘मिशन हरियालों राजस्थान: एक पेड़ माँ के नाम अभियान-2025’ के तहत जिलेभर में वृक्षारोपण के प्रति जनसहभागिता और जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु जिला स्तरीय वृक्षारोपण महोत्सव का आयोजन पुलिस लाइन, सेंदड़ा रोड, ब्यावर में भव्यता के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने पहुंचे ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत, मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत और कार्यक्रम प्रभारी सचिव नथमल डिडेल की उपस्थिति में हजारों पौधे लगाए गए। इस मौके पर जिला कलेक्टर कमल राम मीना, पुलिस अधीक्षक रतन सिंह, आयुक्त दिव्यांश सिंह और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए।

प्रभारी सचिव नथमल डिडेल ने अपने संबोधन में कहा कि अच्छी वर्षा के चलते इस वर्ष लगाए गए पौधों की जीवित रहने की संभावना अधिक है। उन्होंने वृक्षारोपण को राजस्थान की परंपरा और संस्कृति से जोड़ा और ‘भारत उपवन’ जैसे नवाचारों को प्रेरणादायी बताया।

विधायक शंकर सिंह रावत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रारंभ किए गए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जन-जन से जुड़ा बताया और बताया कि सरकार ने डांग, मगरा और मेवात क्षेत्र के विकास के लिए मरम्मत निधि में वृद्धि कर इसे 20% किया है। उन्होंने अपने क्षेत्र में 1 करोड़ रुपये के मरम्मत कार्यों की घोषणा की।

मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर पूर्वजों की परंपरा और कोविड-19 काल में पेड़ों के महत्व पर बल दिया। उन्होंने सरकार की पहल की सराहना की और इसे भविष्य की पीढ़ियों के लिए अमूल्य बताया।

जिले में वृक्षारोपण की उपलब्धियां:

हरियाली तीज पर भैरूखेड़ा पंचायत समिति में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें 2,500 पौधे लगाए गए। जिला प्रशासन की सक्रिय भागीदारी में जिलेभर में कुल 5,51,000 पौधों का वृक्षारोपण हुआ।

विभागवार वृक्षारोपण योगदान:

  • शिक्षा विभाग: 1,25,000
  • पंचायती राज विभाग: 1,25,000
  • वन विभाग: 1,50,000
  • उद्यानिकी विभाग: 1,000
  • स्वास्थ्य विभाग: 5,000
  • महिला एवं बाल विकास: 500
  • जन स्वास्थ्य विभाग: 500
  • जल संसाधन विभाग: 1,000
  • विद्युत विभाग: 500
  • पुलिस विभाग: 5,000
  • कृषि विभाग: 500
  • नगर परिषद ब्यावर: 21,000
  • PWD, PD मोर्थ, PD NHAI, PWD NH अजमेर: 10,000 संयुक्त
  • जलग्रहण विभाग: 5,000
  • खनन विभाग: 30,000
  • औद्योगिक इकाइयाँ:
    • श्री सीमेंट, अंबुजा, अल्ट्राटेक, निरमेक्स, श्री सीमेंट ब्यावर – प्रत्येक: 4,000
  • DPM राजीविका: 1,000
  • अन्य संस्थाएं: 50,000

सम्मान व सेवा गतिविधियां:

पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी रोगियों को पोषण किट वितरित कीं।

कार्यक्रम के समापन पर कलेक्टर कमल राम मीना ने सभी अधिकारियों, संस्थाओं व नागरिकों को धन्यवाद देते हुए वृक्षों की देखभाल की निरंतरता बनाए रखने की अपील की।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *