मतदान केन्द्रों के संबंध में बैठक बुधवार को

मतदान केन्द्रों के संबंध में बैठक बुधवार को
Spread the love

अजमेर, 5 अगस्त। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से पूर्व मतदान केन्द्रों का सुव्यवस्थिकरण के तहत जिले में 1200 से अधिक मतदाताओं वाले सभी मतदान केन्द्रों का पुनर्गठन एवं नवसृजन किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योति ककवानी ने बताया कि साथ ही प्रत्येक मतदान केन्द्र पर बूथ स्तरीय अभिकर्ता बीएलए -2 की नियुक्ति राज्य स्तर से नियुक्त बीएलए-1 के माध्यम से की जाएगी। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बन्धु की अध्यक्षता में बुधवार 6 अगस्त को कलेक्ट्रेट सभागार में सायं 5.30 बजे बैठक आयोजित होगी।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *