राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव पर रोक, सरकार ने हाईकोर्ट में दिया जवाब

राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव पर रोक, सरकार ने हाईकोर्ट में दिया जवाब
Spread the love

राष्ट्रीय शिक्षा नीति और लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का हवाला, कई कुलगुरुओं की राय भी चुनाव के खिलाफ

जयपुर, प्रतीक पाराशर :
राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव से जुड़े मामले में राज्य सरकार ने चुनाव न कराने का फैसला लिया है। इस संबंध में सरकार ने राजस्थान हाईकोर्ट में अपना जवाब पेश करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) लागू करने का हवाला दिया है।

सरकार ने अदालत को बताया कि लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के अनुसार यदि सत्र आरंभ होने के 8 सप्ताह के भीतर चुनाव नहीं होते, तो उन्हें टाला जा सकता है। इसी आधार पर चुनाव न कराने का निर्णय लिया गया।

इसके अलावा, कई कुलगुरुओं से ली गई राय भी चुनाव कराने के खिलाफ रही, जिसके बाद सरकार ने इस वर्ष छात्रसंघ चुनाव न कराने का स्पष्ट रुख अपनाया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *