नगरपालिका नसीराबाद द्वारा ‘‘हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता अभियान’’ के अन्तर्गत तृतीय चरण में तिरंगा राखी बनाने की कार्यषाला और प्रतियोगिता एवं गोविन्द सिंह गुर्जर राजकीय महाविद्यायल में किया तिरंगा रैली कार्यक्रम आयोजित

नगरपालिका नसीराबाद द्वारा ‘‘हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता अभियान’’ के अन्तर्गत तृतीय चरण में तिरंगा राखी बनाने की कार्यषाला और प्रतियोगिता एवं गोविन्द सिंह गुर्जर राजकीय महाविद्यायल में किया तिरंगा रैली कार्यक्रम आयोजित
Spread the love

नसीराबाद (अनिल लोहरे)| नगरपालिका नसीराबाद द्वारा दिनांक 02 अगस्त 2025 से 15 अगस्त 2025 तक ‘‘हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता अभियान’’ का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना को प्रबल करना, साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
अधिशासी अधिकारी पिन्टू लाल जाट के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में नगरपालिका नसीराबाद द्वारा अभियान के तृतीय चरण के अंतर्गत आज दिनांक 13 अगस्त 2025 को पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, नसीराबाद के परिसर में पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नान्दला, राजकीय बालिका महाविद्यालय नसीराबाद एवं गोविन्द सिंह गुर्जर राजकीय महाविद्यालय नसीराबाद में तिरंगा राखी बनाने की कार्यशाला एवं प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया और अपनी रचनात्मकता के माध्यम से देशभक्ति की भावना को जीवंत किया।
इसी क्रम में गोविन्द सिंह गुर्जर राजकीय महाविद्यालय नसीराबाद में तिरंगा रैली निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राएं तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ नगर की मुख्य सड़कों से गुज़रे। वहीं, राजकीय बालिका महाविद्यालय, नसीराबाद में तिरंगा थीम पर सजावट कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संस्थान को देशभक्ति के रंगों से सजाया गया।
अधिशासी अधिकारी पिन्टू लाल जाट के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में नगरपालिका परिसर में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही।
इन आयोजनों के माध्यम से न केवल युवाओं और नागरिकों में देशभक्ति की भावना सुदृढ़ हुई, बल्कि नगरवासियों को ‘‘हर घर तिरंगा’’ एवं ‘‘स्वच्छता’’ के संदेश को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।
इस दौरान नगरपालिका नसीराबाद स्टाफ महेन्द्र सिंह चौहान, नवीन रियाड़, लीलाधर भाटी, आकाष घुस्सर, पूजा गुर्जर, उपदेष शर्मा, प्रेमसुख, मनीष कुमार मीणा, सुरेन्द्र कुमार जाट, ज्योति यादव, सफाई शाखा एवं शहरी नरेगा लाभार्थियों की उपस्थिति रही।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *