केन्द्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी 27 अगस्त को करेंगे अजमेर जिले के विकास कार्यों की समीक्षा
अजमेर। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री तथा अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी 27 अगस्त को रीट सभागार में आयोजित होने वाली जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में अजमेर जिले के विकास कार्यों एवं केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी।
जिला कलक्टर लोक बन्धु ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, उनकी जमीनी स्थिति का आकलन एवं बेहतर क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना है।
बैठक में सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
समीक्षा के दौरान राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी एवं ग्रामीण), स्मार्ट सिटी मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मनरेगा, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सहित अन्य योजनाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा होगी।