सफाई कर्मचारियों की बैठक, सोमवार से झाड़ू डाउन हड़ताल की चेतावनी।

सफाई कर्मचारियों की बैठक।
सफाई कर्मचारियों का निलंबन को लेकर पकड़ा तुल।
सोमवार से झाड़ू डाउन हड़ताल की चेतावनी।
शाहपुरा, 29 अगस्त 2025। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के बैनर तले शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे पुरानी नगर पालिका भवन में यूनियन अध्यक्ष पुष्पेंद्र घुसर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि यदि 6 निलंबित सफाई कर्मचारियों को 24 घंटे में बहाल नहीं किया गया, तो सोमवार से नगर में झाड़ू डाउन हड़ताल शुरू होगी।
यूनियन अध्यक्ष घुसर ने बताया कि एक अर्ध सत्य वायरल वीडियो के चलते डीएलबी शासन सचिव रवि जैन के निर्देश पर नगर पालिका प्रशासन ने वीडियो में दिख रहे 6 ही कर्मचारियों को बिना नोटिस दिए निलंबित कर दिया।
घुसर ने बताया कि इस संदर्भ में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण भूमलिया एवं पूर्व राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष किशन लाल जेदिया, प्रदेश महामंत्री छीतरमल गेगंट, प्रदेश मंत्री श्याम लाल मल्होत्रा आदि डीएलबी शासन सचिव से तथा संगठन के भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष रामदेव चनाल आदि सदस्य भीलवाड़ा जिला कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच करवा। निलंबित कर्मचारियों को बहाल करने की मांग कर चुके।
बैठक में उपस्थित सुरेश चंद्र घूसर, राजेश कुमार, अशोक कुमार, रमेश चंद्र घूसर, अमित कुमार, दिनेश कुमार, त्रिलोक शंकर, घीसू लाल, सीताराम, प्रेमचंद, राकेश, विकास, गंगासागर, विजेंद्र, छोटू लाल, रामलाल, महेश, खेमचंद, संदीप, हेमराज, लखन, वसीम अकरम, महिला नगर अध्यक्ष कृतिका कुमारी, निशा, मंजू, आशा, माया, बबली, लाड देवी, राखी, सीमा, राजू देवी, कोमल आदि सफाईकर्मियों सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 24 घंटे में हमारी मांग पर घोर नहीं किया गया तो नगर के सफाईकर्मी गांधीवादी तरीके से सोमवार से नगर में झाडू डाउन हड़ताल पर उतरेंगे।
बैठक समाप्ति से पूर्व कर्मचारियों ने मृतक सफाई कर्मचारी कमलेश की पत्नी पूजा को अनुकंपा नियुक्ति देने पर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी, अधिशासी अधिकारी रिंकल गुप्ता, भारत कुमार वैष्णव, हेमंत पोंड्रींक, कुंदन लाल मीणा, राकेश भट्ट और स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
