कलक्टर ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों की ली बैठक।
जिलास्तरीय अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप।
कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश।
शाहपुरा 29 अगस्त 2025। भीलवाड़ा जिला कलेक्टर जसमीत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को शाहपुरा उपखंड के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओ.पी. मीना, उपखंड अधिकारी सुनील कुमार मीणा, सीएमएचओ व जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण का उद्देश्य कार्यालयों में अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति, ई-फाइलिंग की प्रगति, कार्यालय की स्वच्छता, भवन सुरक्षा, सम्पर्क पोर्टल पर लंबित परिवादों की स्थिति और दैनिक जनसुनवाई की व्यवस्था का मूल्यांकन करना था।
कलेक्टर सिद्धु ने उपखंड कार्यालय, शाहपुरा का गहन निरीक्षण करते हुए एसडीएम सुनील कुमार मीणा को कुछ निर्देश दिए।
सभागार में उपखंड क्षेत्र के अधिकारियों की ली बैठक:- निरीक्षण के पश्चात शाहपुरा अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय के सभागार में कलेक्टर की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। इसमें सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ उपखंड क्षेत्र के अधिकारियों से अपने-अपने विभागों के निरीक्षण के निष्कर्ष साझा किये । उन्होंने ने अधिकारियों को अपने ब्लॉकस्तरीय कार्यालयों में जाकर निरीक्षण करने को कहा। वहीं अधिकारियों को कार्यालयों में समयबद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने, ई-फाइलिंग प्रक्रिया को और तीव्र करने, लंबित परिवादों का त्वरित निस्तारण करए और जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, कार्यालय परिसरो की स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठाने के भी भीनिर्देश दिए। गए
मचा हड़कंप:- कलक्टर के साथ साथ जिलास्तरीय अधिकारियों ने अपने विभागों में पहुंचकर औचक निरीक्षण करने से हड़कंप मच गया। सीएमएचओ ने बीसीएमओ कार्यालय का, जिला शिक्षाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने विभागों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
