हुकुमचंद सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अजमेर में 30 अगस्त 2025 को सीबीएसई द्वारा आर्ट इंटीग्रेशन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ प्रधानाचार्य हेमलता पाठक एवं

हुकुमचंद सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अजमेर में 30 अगस्त 2025 को सीबीएसई द्वारा आर्ट इंटीग्रेशन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ प्रधानाचार्य हेमलता पाठक एवं
Spread the love

सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस CBSE
द्वारा आर्ट इंटीग्रिटी विषय पर कार्यशाला का आयोजन
हुकुमचंद सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अजमेर में 30 अगस्त 2025 को सीबीएसई द्वारा आर्ट इंटीग्रेशन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ प्रधानाचार्य हेमलता पाठक एवं रिसोर्स पर्सन श्री जसपाल सिंह जी (ब्यावर) और श्री निखिल विजय कुमार जी (भीलवाड़ा) दीप प्रज्वलन के द्वारा किया गया। कार्यशाला के प्रथम सत्र में जसपाल सिंह जी द्वारा शिक्षको को विभिन्न विषयों को आर्ट इंटीग्रेशन के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए किस प्रकार सरल और रोचक बनाया जा सकता है बताया गया। दूसरे सत्र में निखिल कुमार जी द्वारा कार्यशाला में नई शिक्षा नीति को आर्ट इंटीग्रेशन के साथ जोड़कर विस्तार पूर्वक समझाया गया। कार्यशाला में अजमेर के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया, जिनमें कॉन्वेंट, सोफिया, सेंट पॉल, सतगुरु, महाराजा अग्रसेन सहित अन्य विद्यालयों के शिक्षक शामिल थे। विद्यालय की अकादमिक समन्वयक श्रीमती रश्मि चतुर्वेदी जी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में प्रधानाचार्य श्रीमती हेमलता पाठक जी ने अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *