पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में जनहित एवं बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक श्री सुरेश सिंह रावत के सतत प्रयासों का परिणाम अब धरातल पर दिखाई दे रहा है।

पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में जनहित एवं बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक श्री सुरेश सिंह रावत के सतत प्रयासों का परिणाम अब धरातल पर दिखाई दे रहा है।
Spread the love

पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई राह

मंत्री श्री रावत के निर्देश पर अजमेर विकास प्राधिकरण ने जारी किए 255.28 लाख के विकास कार्यों के वर्क ऑर्डर

पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में जनहित एवं बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक श्री सुरेश सिंह रावत के सतत प्रयासों का परिणाम अब धरातल पर दिखाई दे रहा है। उनकी विकासोन्मुखी सोच एवं दूरदर्शिता के अनुरूप अजमेर विकास प्राधिकरण ने क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु करोड़ों रुपये की लागत से वर्क ऑर्डर जारी किए हैं।

इनमें प्रमुख कार्य निम्न प्रकार हैं –

  • पुष्कर सरोवर के पास उच्च स्तरीय पुल का मरम्मत कार्य, राशि ₹76.55 लाख
  • कृष्ण विहार कॉलोनी, कांकरदा भूणाबाई में सीसी रोड और नाली का निर्माण, राशि ₹70.90 लाख
  • भूणाबाई से भूणाजी मंदिर तक सड़क का निर्माण, राशि ₹65.89 लाख
  • बोयो की ढाणी, पालरा होते हुए हनुमान मंदिर सेंदरिया तक सीसी रोड का निर्माण, राशि ₹41.94 लाख

इन कार्यों के क्रियान्वयन से न केवल क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी, बल्कि जल निकासी, स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण में भी व्यापक सुधार होगा।

जल संसाधन मंत्री एवं विधायक श्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि, पुष्कर क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र का समग्र विकास होगा और आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।

अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा इन कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी होना पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो मंत्री जी की जन-सेवा की प्रतिबद्धता और विकास के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

प्रधान सीमा अर्जुन रावत सहित ग्रामीणों ने किया आभार व्यक्त :-
अजमेर ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को निरंतर मंत्री श्री रावत को अवगत करा कर मंत्री श्री रावत के निर्देशानुसार समाधान हेतु प्रयासरत रहने वाले वाले प्रधान सीमा अर्जुन रावत सहित क्षेत्रवासियों ने उपरोक्त स्वीकृतियों के लिए मंत्री श्री रावत का आभार व्यक्त किया‌‌। प्रधान रावत ने कहा कि, मंत्री श्री रावत की प्रथम कार्यकाल से ही क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की सोच रही है और जनकल्याण और क्षेत्र विकास के उनके संकल्प के फल स्वरुप ही पुष्कर क्षेत्र निरंतर विकास के नए आयाम छू रहा है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *