शाहपुरा के जिला चिकित्सालय में दो गार्डों से मारपीट को लेकर हंगामा।

शाहपुरा  के जिला चिकित्सालय में दो गार्डों से मारपीट को लेकर हंगामा।
Spread the love

शाहपुरा के जिला अस्पताल में हंगामा।
सुरक्षा कारणों को लेकर मचा बवाल।
कर्मचारी आए बहार, चिकित्सा सेवाओं का किया बहिष्कार।
गार्ड के साथ मारपीट, आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग़।
अस्पताल में चौकी स्थापित करने की मांग।
शाहपुरा 13 सितंबर 2025।
शाहपुरा जिला चिकित्सालय में शनिवार को सुरक्षा कारणों को लेकर हंगामा मच गया। अस्पताल में बवाल जब मचा एक भर्ती रोगी से मिलने आया युवक चिकित्सकों के राउंड के दौरान अंदर प्रवेश करने लगा। गार्ड द्वारा मना करने पर युवक ने गार्ड से मारपीट कर दी। इस घटना को लेकर सभी चिकित्साकर्मी उखड़ गए और अल्प समय के लिए अस्पताल से बाहर आकर प्रदर्शन करने लगे।
मेडिकल ऑफिसर डॉ अशोक जैन से आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
प्रदर्शन के रहे कर्मियों ने बताया कि रोगियों के साथ आने वाले परिजन आए दिन अव्यवस्था फैलाते हैं और चिकित्सा कर्मियों एवं चिकित्सकों के साथ अभद्र व्यवहार, झगड़ा-फसाद की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
शनिवार को दो गार्डों के साथ कुछ परिजनों ने कथित तौर पर मारपीट कर दी। इस घटना से नाराज कर्मचारियों ने चिकित्सा सेवाओं का अल्प समय के लिए बहिष्कार कर अस्पताल परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर नारेबाजी की और अस्पताल प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की अपील की।

 उन्होंने मांग की कि अस्पताल परिसर में एक पुलिस चौकी स्थापित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। साथ ही, कर्मचारियों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर मारपीट के आरोपी परिजनों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग भी उठाई। इस घटना के बाद अस्पताल में तनाव का माहौल बन गया।
   वहीं मेडिकल स्टॉप के उत्सव सोमानी, विक्रांत शर्मा आदि कर्मियों का कहना था कि निजी अस्पतालों में रोगी के साथ आए परिजन बड़ी फीस भर कर अपनी बारी आने का इंतजार करते है, निजी चिकित्सालय के नियमों का पालन कर वहां शांति बनाए रखते हैं। जबकि सरकारी अस्पतालों में सरकार द्वारा निःशुल्क परामर्श, उपचार, निःशुल्क जांचे एवं औषधियां देने के बावजूद लोग आए दिन अस्पतालों में बवाल मचाते हुए ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हुए अस्पतालों का वातावरण दूषित करते हैं। 

भीलवाड़ा जिले में एक मात्र शाहपुरा अस्पताल को जिला अस्पताल का दर्जा मिला हुआ है अतः सुरक्षा के लिहाज से परिसर में पुलिस चौकी स्थापित करने ई मांग करते है तथा ऐसे लोगों से निपटने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो प्रदर्शन जारी रखेंगे।
हालांकि चिकित्सालय के प्रभारी डॉ अशोक जैन ने इस मामले की गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के आश्वासन दिए।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *