किशनगढ़ उपखंड कार्यालय का घेराव मंगलवार को: कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, उठाएगी पेयजल, सड़क, फसल मुआवजा और भ्रष्टाचार के मुद्दे

किशनगढ़ उपखंड कार्यालय का घेराव मंगलवार को: कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, उठाएगी पेयजल, सड़क, फसल मुआवजा और भ्रष्टाचार के मुद्दे
Spread the love

अजमेर । किशनगढ़ कांग्रेस द्वारा विधायक डॉ. विकास चौधरी के नेतृत्व में मंगलवार, 16 सितंबर को उपखंड कार्यालय किशनगढ़ का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान पेयजल संकट, क्षतिग्रस्त सड़कें, हाईवे और गलियों में जलभराव, अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों की गिरदावरी और विशेष पैकेज की मांग, सीवरेज की अव्यवस्था, नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार, पट्टों में देरी और बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे।

जानकारी के अनुसार, धरना-प्रदर्शन सुबह 10 बजे से शुरू होगा। कांग्रेस का आरोप है कि बीसलपुर से पानी की आपूर्ति बाधित रहने और फ्लू की समस्या के चलते गेट खुलने के बावजूद लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं, बरसात से सड़कों की स्थिति बदहाल हो चुकी है और किसानों की फसलें पूरी तरह चौपट हो गई हैं।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार पूरी तरह नाकाम हो चुकी है। अफसरशाही हावी है, नगर परिषद भ्रांतियों में उलझी हुई है, पुलिस जी-हुज़ूरी में मस्त है और आमजन त्रस्त है। ऐसे हालातों में जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *