ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर रहे विधायक विकास चौधरी: तित्यारी में 69वीं जिला स्तरीय जुड़ो प्रतियोगिता का किया उद्घाटन
अजमेर | किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी सोमवार को ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर रहे। जाखड़ शिक्षण संस्थान तित्यारी में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। विधायक चौधरी ने खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं दी, जोशीला भाषण देकर प्रतिभागियों को उत्साहित किया।
साथ ही नोनंदपुरा, सलेमाबाद, खातौली, सुरसुरा,त्योद, हरमाड़ा, भोजियावास,अरांई, भामोलाव, सिरोंज, बिंजरवाड़ा,कटसूरा, बरना सहित क्षेत्र के दो दर्जन गांवों में जगह-जगह पहुंचकर ग्रामीणों के हाल-चाल जाने व आम जनता से चाय पर चर्चा की और उनकी परेशानियों को समझ कर हर संभव मदद का भरोसा दिया।

इस दौरान विधायक चौधरी पिछले दिनों जिन परिवारों ने अपनों को खाया उनकी बैठकों में भी शामिल हुए और शोक संताप परिवारों को ढांढस बंधाया।