नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. विकास चौधरी आज करेंगे पदभार ग्रहण
किशनगढ़ | जिला कांग्रेस कमेटी अजमेर ग्रामीण के नवनियुक्त अध्यक्ष किशनगढ़ विधायक डॉ विकास चौधरी मंगलवार सुबह 11:15 बजे अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। किशनगढ़ कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पदभार ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम में जिले के प्रमुख नेता शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर सोमवार को पार्टी कार्यालय में कांग्रेसियों ने रूपरेखा तैयार की। पदभार ग्रहण कार्यक्रम में जिले के सभी ब्लॉकों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाग लेंगे।
आगामी पंचायत व निकाय चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश- विधायक विकास चौधरी पदभार ग्रहण के अवसर पर जिले के प्रमुख नेताओं व पार्टी पदाधिकारीयों से मुलाकात भी करेंगे। आगामी चुनाव को लेकर पार्टी को मजबूत करने व जीत सुनिश्चित करने को लेकर व निचले स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने को लेकर समीक्षा करेंगे।
एसआईआर पर कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे- विधायक चौधरी जिला अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद कार्यकर्ताओं से विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे।