शाहपुरा में बनेगा 11.09 करोड़ का 300 सीटर वाला टाउनहॉल

शाहपुरा में बनेगा 11.09 करोड़ का 300 सीटर वाला टाउनहॉल
Spread the love

शाहपुरा को मिली बड़ी सौगात।
विधायक की मेहनत रंग लाई। नगरवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी।
शाहपुरा के विकास में मील का पत्थर का पत्थर साबित होगा टाउन हॉल।
2 करोड़ की लागत के डाक बंगले की भी मिली स्वीकृति-एमएलए
शाहपुरा 2 दिसंबर।
स्थानीय निकाय विभाग, जयपुर के निदेशालय ने शाहपुरा में 11.09 करोड़ रुपये की लागत से 300 सीटर का आधुनिक तकनीकी से लैस टाउन हॉल बनाये जाने की क्रियान्विति हेतु वित्तीय स्वीकृति जारी की। 
       निदेशालय द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि उक्त बजट घोषणा की क्रियान्विति हेतु वित्त पोषण संबंधित नगरीय निकाय या नगर पालिका की स्वयं की आय के स्त्रोतो
से, केन्द्रीय एवं राज्य वित्त आयोग के अनुदान से, आरयू डी एफ-2(RUDF-II) के माध्यम से तथा जनसहयोग के माध्यम से किया जावेगा ।
लंबे समय से शाहपुरा के नागरिक आधुनिक सुविधाओं वाले टाउन हॉल की मांग कर रहे थे। इस दिशा में क्षेत्रीय विधायक डॉ लालाराम बैरवा ने विशेष पहल की और इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी दिलवा कर सरकार से क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दिलाई।
इससे ये होंगे फायदा: विधायक बैरवा ने बताया कि टाउन हॉल से विवाह, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बड़ा और आधुनिक हॉल उपलब्ध होगा। साथ ही प्रशासनिक बैठकों, प्रशिक्षण एवं सरकारी कार्यक्रमों के लिए भी यह उपयुक्त होगा। एक साथ 300 लोगों के बैठने की क्षमता, एयर-कंडीशन एवं आधुनिक सुविधाएंओ से लैस होगा। 
नगर पालिका अध्यक्ष रघुनन्दन सोनी ने बताया कि स्थानीय विधायक डॉ बैरवा के अथक प्रयासों से स्वीकृत टाउन हॉल बनने से किराए के महंगे निजी हॉल, मैरिज गार्डन पर निर्भरता खत्म होगी । आम नागरिकों को नगर पालिका निर्धारित व नियमानुसार कम दरों में टाउन हॉल उपलब्ध करवाएगा। नगरवासियों ने इसे शाहपुरा के विकास में मील का पत्थर बताते हुए विधायक और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। जल्द शुरू होने वाले इस निर्माण से शहर को एक नया गौरवशाली सामुदायिक केंद्र मिलेगा। 
2 करोड़ का डाक बंगले की भी स्वकृति: विधायक डॉ बैरवा ने पत्रिका को बताया कि शाहपुरा में 2 करोड़ के डाक बंगले के निर्माण भी पंचायत समिति के नजदीक बनेगा इसके लिए 2 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति भी जारी हो चुकी है। डाक बंगला का निर्माण सर्किट हाउस की तर्ज पर होगा। 

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *