शाहपुरा को सरकार ने दिया खेल अकादमी के तोहफा

शाहपुरा को सरकार ने दिया खेल अकादमी के तोहफा
Spread the love

सरकार ने शाहपुरा को दिया खेल अकादमी तोहफ़ा।
3.7 करोड़ की राशि स्वीकृत। केकड़ी मार्ग पर बनेगी खेल अकादमी।
खेल अकादमी क्षेत्र के युवाओं के लिए होगी वरदान साबित।
शाहपुरा बनेगा खेल का हब। 
शाहपुरा, 3 दिसंबर।
सरकार ने शाहपुरा से जिला का दर्जा भले ही छीन लिया लेकिन शनै शनै शाहपुरा को विकास के आयामों को जोड़ने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री बजट घोषणा -25 के तहत शाहपुरा में प्रस्तावित खेल अकादमी के निर्माण के लिए मंजूरी दी। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की उप शासन सचिव अनिता मीणा द्वारा जारी आदेश में अकादमी के लिए 3 करोड़ रुपए तथा अकादमी के संचालन एवं रख-रखाव के लिए अतिरिक्त 70.28 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी करते हुअबताया कि यह खेल अकादमी रुडसिको (आवासन मंडल) द्वारा बनाई जाएगी।
 इस संबंध में शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने बताया कि क्षेत्रवासियों की लम्बे समय से मांग को लेकर सरकार के सामने प्रस्ताव तैयार करवा भिजवाए थे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी खेल अकादमी को हरी झंडी दे दी।  खेल अकादमी के लिए केकड़ी मार्ग पर माताजी खेड़ा के पास भूमि का आवंटन पूरा हो चुका है, टेंडर प्रक्रिया संपन्न होने के बाद वर्क ऑर्डर भी जारी होंगे। 
इनका कहना है:  यह खेल अकादमी शाहपुरा ही नहीं, पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए वरदान साबित होगी। यहां उच्चस्तरीय प्रशिक्षकों द्वारा एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन सहित कई खेलों में प्रशिक्षण देंगे, लहेल से सम्बंधित आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इनडोर, आउटडोर में खेल मैदानों का निर्माण होगा। क्षेत्र के युवा जो बाहर जाकर खेल अकादमी जॉइन करते है अब बाहर नही जाना होगा। घर बैठे राज्य,  राष्ट्र स्तरीय एवम अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे और खेल जगत में अकादमी में तैयार खिलाड़ी शाहपुरा का नाम रोशन करते हुए प्रतिनिधित्व करेंगे और क्षेत्र का गौरव भी बढाएंगे। –डॉ लालाराम बैरवा, विधायक, शाहपुरा
    

यह अकादमी खुलने से शाहपुरा खेल का हब बनेगा, हमारी युवा पीढ़ी को खेल के माध्यम से रोजगार और सम्मान दिलाने का बड़ा माध्यम बनेगी। स्थानीय युवाओं व खेल प्रेमियों में इस स्वीकृति से उत्साह का माहौल है। राजेन्द्र सिंह धाभाई, सचिव यंग स्पोर्ट्स क्लब, शाहपुरा।

उल्लेखनीय है कि भीलवाड़ा जिला तैराकी संघ के सचिव नरेश बूलिया ने कहा कि बिना खेल अकादमी के 
तैराकी में शाहपुरा की फिरदौस कायमखानी भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए यूनिवर्सिटी गेम्स में भाग ले चुकी। स्पोर्ट्स क्लब के मोंटू धाभाई ने बताया कि कच्चे प्रांगण में खेले शाहपुरा के सूरज प्रकाश बंजारा एशियन वॉलीबॉल चेम्पियनशिप थाईलैंड, वर्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत की ओर चाइना में भाग लिया। निखिल जाट यू 16 कजाकिस्तान में तथा मोहित जाट वर्ड स्कूल गेम-2025  जो गुरुवार 4 दिसम्बर2025 को  सांगलु (चीन) में हो रही प्रतियोगिता में भाग ले रहे है। वही  बास्केटबॉल में रज़ा खान एशियन यूथ बास्केटबॉल चेम्पियन शीप में पदक प्राप्त कर चुके है। अब अकादमी बनने से और भी प्रतिभाएं निखर के सामने आएगी। 

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *