स्थानीय रूटों पर लोकल बस संचालन की मांग, शिव सेना ने दिया सांकेतिक धरना

स्थानीय रूटों पर लोकल बस संचालन की मांग, शिव सेना ने दिया सांकेतिक धरना
Spread the love

नसीराबाद (Anil Lohare )।
शिव सेना कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र प्रभारी लोकेश बोयत के नेतृत्व में मंगलवार सुबह 10 बजे रोडवेज बस स्टैंड पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। ग्रामीण क्षेत्रों—नसीराबाद, रामसर, बाघसूड़ी (बनेवड़ा), भिनाय आदि—पर लोकल बसों का संचालन पुनः शुरू करने की मांग को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया गया।

धरना समाप्त होने के बाद कार्यकर्ता उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव को मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री और अजमेर आगार प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपेंगे

शिव सेना पदाधिकारियों का कहना है कि इन रूटों पर लंबे समय से लोकल बसें बंद हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फास्ट और एक्सप्रेस बसें बीच के स्टॉपेज पर यात्रियों को नहीं बैठातीं और सीधे हाईवे से निकल जाती हैं। पहले इन रूटों पर लोकल बसों के साथ टैक्सी और जीप सेवाएं भी उपलब्ध थीं, परंतु बंद होने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *