लवेरा में राजकीय आयुर्वेद औषधालय भवन का शिलान्यास 44 लाख की लागत से बनेगा भव

लवेरा में राजकीय आयुर्वेद औषधालय भवन का शिलान्यास 44 लाख की लागत से बनेगा भव
Spread the love

अजमेर | विधिवत पूजा एवं वैदिक मंत्रों के साथ शुक्रवार को राजकीय आयुर्वेद औषधालय लवेरा में भूमि पूजन कर एक बड़े हॉल का शिलान्यास आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डॉ. हनुमान ‘मीना एवं भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के टैरिटिरी मैनेजर अभिजीत पॉल ने किया। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान डॉ. मीना ने बताया कि आयुर्वेद और योग हमारी प्राचीन पद्धति है। कोरोना काल के बाद से लोगों का आयुर्वेद की ओर रूझान बढ़ा है। राजकीय आयुर्वेद औषधालय लवेरा में अबपंचकर्म जैसी सुविधाएं ग्रामीण और आमजन को मिलेंगी। इससे आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य काश्रेय राजकीय आयुर्वेद औषधालय लवेरा के चिकित्साधिकारी प्रभारी डॉ. विनोद कुमार को जाता है। डॉ. कुमार के अथक प्रयासों से औषधालय लवेरा में हॉल निर्माण के लिए 44 लाख रुपए भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन से स्वीकृत करवाए गए। भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान अनामिका दाधीच, आदित्य प्रकाश, रत्न माथुर एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *