11 प्रधानों का कार्यकाल 11 को होगा समाप्त, एसडीएम होंगे प्रशासकपंचायतीराज विभाग ने कलक्टर को दिए नियुक्ति के आदेश

11 प्रधानों का कार्यकाल 11 को होगा समाप्त, एसडीएम होंगे प्रशासकपंचायतीराज विभाग ने कलक्टर को दिए नियुक्ति के आदेश
Spread the love

अजमेर ।एकीकृत अजमेर जिले की 11 पंचायत समितियों के प्रधानों का कार्यकाल 11 दिसम्बर गुरुवार को समाप्त हो जाएगा। दूसरी ओर ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग (पंचायतीराज विभाग) ने जिला कलक्टर को उपखंड अधिकारी को प्रशासक नियुक्त करने के आदेश दिए हैं। शासन सचिव एवं आयुक्त डॉ. जोगाराम के अनुसार राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1994 (1994 का अधिनियम संख्या 13) की धारा-95 तथा धारा-101 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिन पंचायत समितियों का कार्यकाल 11 दिसम्बर 2025 तक समाप्त हो रहा है और उनके चुनाव अपरिहार्य कारणों से सम्पन्न नहीं हो पा रहे हैं। ऐसी सभी पंचायतइन पंचायत समितियों को मिलेंगे प्रशासकअजमेर ग्रामीण, अरांई, भिनाय, जवाजा, केकड़ी, किशनगढ़, मसूदा, पीसांगन, श्रीनगर, सरवाड़, सावर।समितियों में संबंधित जिला कलक्टरों को उपखंड अधिकारियों को प्रशासक नियुक्त करने का निर्णय लिया है। अतः राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम, 1994 (1994 का अधिनियम संख्या 13) की धारा-95 तथा धारा-101 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सभी जिला कलक्टरों को अपने-अपने जिले की पंचायत समितियों का कार्यकाल समाप्त होने की तिथि से प्रशासक नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासक की कार्य अवधि नवनिर्वाचन के पश्चात गठित पंचायत समिति की प्रथम बैठक की तारीख के ठीक पूर्ववर्ती दिन तक रहेगी।कलक्टर होंगे अजमेर जिला परिषद के प्रशासकजिला प्रमुख का कार्यकाल कल होगा पूर्णकासं/अजमेर। अजमेर जिला परिषद में भी गुरुवार को जिला कलक्टर प्रशासक नियुक्त हो जाएंगे। वर्तमान जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा का कार्यकाल बुधवार को पूर्ण हो रहा है। शासन सचिव एवं आयुक्त डॉ. जोगाराम के अनुसार राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम,1994 (1994 का अधिनियम संख्या 13) की धारा-95 तथा धारा-101 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला परिषद के चुनाव अपरिहार्य कारणों से सम्पन्न नहीं हो रहे हैं। वहां पर जिला परिषदों में संबंधित जिलो के जिला कलक्टरों को प्रशासक नियुक्त किया जा रहा है। प्रशासक की कार्यावधि नवनिर्वाचन के पश्चात गठित जिला परिषद की प्रथम बैठक की तारीख के ठीक पूर्ववर्ती दिन तक निर्धारित की जाती है। उल्लेखनीय है कि अभी तक जिला परिषद में निर्वाचित जिला प्रमुख हनुमंतसिंह रावत के पश्चात जिला कलक्टर आईएएस अजीत कुमार सिंह, अदिति मेहता, एसी भट्ट, सोहन लाल, देवेन्द्र भूषण गुप्ता एवं आरएएस गजेन्द्र सिंह राठौड़ प्रशासक रह चुके हैं।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *