छह पंचायत समितियों की सोशल ऑडिट के 48 मामले चल रहे बकायाजिला परिषद सीईओ को एक सप्ताह में निस्तारण रिपोर्ट भेजने के निर्देश

छह पंचायत समितियों की सोशल ऑडिट के 48 मामले चल रहे बकायाजिला परिषद सीईओ को एक सप्ताह में निस्तारण रिपोर्ट भेजने के निर्देश
Spread the love

अजमेर।सामाजिक लेखा परीक्षा, जवाबदेही एवं पारदर्शिता सोसायटी (ग्रामीण विकास विभाग) ने जिला परिषद के सीईओ को वर्ष 2021-22 से 2023-24 की अवधि के सामाजिक अंकेक्षण के दौरान पाई गई वित्तीय दुर्विनियोजन, वित्तीय विचलन अवहेलना एवं शिकायतों के प्रकरणों को एक सप्ताह में निस्तारित कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।निदेशक सांवरमल वर्मा के अनुसार जिला परिषद अजमेर की ओर से वर्ष 2021-22 से 2023-24 की अवधि में किए गए सामाजिक अंकेक्षण के बकाया प्रकरणों वित्तीय दुर्विनियोजन, वित्तीय विचलन, प्रक्रियात्मक अवहेलना एवं शिकायतों का अभी तक निस्तारण नहीं करके रिपोर्ट ‘प्रेषित नहीं की गई है। इन सभीये है प्रकरणसरवाड़ पंचायत समिति से 26, भिनाय पंचायत समिति से 11, केकड़ी से 8 एवं सावर, मसूदा व अरांई 1-1 प्रकरण।लम्बित प्रकरणों को लेकर केन्द्रीय महालेखाकार की ओर से दो सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। निर्धारित अवधि में रिपोर्ट प्राप्त नहीं होने की स्थिति में कई योजनाओं का केन्द्र की ओर से बजट नहीं मिलने की परेशानी हो सकती है। इसलिए उन्होंने जिला परिषद के सीईओ को एक सप्ताह में सभी प्रकरणों को निस्तारित करते हुए मुख्यालय रिपोर्ट करने के निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि इसके लिए सीईओ ने एसीईओ को समन्वय अधिकारी नियुक्त किया है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *