मन्ना देवी गुर्जर ने भामोलाव ग्राम पंचायत में संभाला प्रशासक पद का कार्यभार

मन्ना देवी गुर्जर ने भामोलाव ग्राम पंचायत में संभाला प्रशासक पद का कार्यभार
Spread the love

अरांई। निकटवर्ती ग्राम पंचायत भामोलाव में निवर्तमान उप सरपंच मन्ना देवी गुर्जर ने बुधवार को प्रशासक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

ग्राम पंचायत के पूर्व प्रशासक किस्मत बागड़ी के खिलाफ लंबे समय से अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप सामने आ रहे थे। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए अभाव-अभियोगों के आधार पर सरकार ने निर्माण कार्यों, भुगतान प्रक्रियाओं और गुणवत्ता संबंधी शिकायतों की जांच करवाई। जांच रिपोर्ट में बागड़ी दोषी पाई गई, जिसके बाद राज्य सरकार ने उन्हें पद से हटाने का आदेश जारी किया।

नई प्रशासक मन्ना देवी गुर्जर की नियुक्ति से ग्रामीणों में उम्मीद है कि पंचायत के कार्य अब अधिक पारदर्शिता, गति और जवाबदेही के साथ आगे बढ़ेंगे। कार्यभार ग्रहण करते हुए मन्ना देवी ने कहा कि वे विकास कार्यों, व्यवस्थाओं में सुधार और नियमित जनसुनवाई को प्राथमिकता देंगी।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *