टीबी हारेगा देश जीतेगा’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सक्रिय सामुदायिक भागीदारी आवश्यक – वन एवं पर्यावरण मंत्री उत्कृष्ट कार्य करने पर अलवर जिले की 231 ग्राम पंचायतों के सरपंच/प्रशासकों एवं ग्राम स्तरीय कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र एवं गांधीजी की प्रतिमा भेंट कर किया गया सम्मानित

Spread the love

टीबी हारेगा देश जीतेगा’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सक्रिय सामुदायिक भागीदारी आवश्यक – वन एवं पर्यावरण मंत्री उत्कृष्ट कार्य करने पर अलवर जिले की 231 ग्राम पंचायतों के सरपंच/प्रशासकों एवं ग्राम स्तरीय कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र एवं गांधीजी की प्रतिमा भेंट कर किया गया सम्मानित

जयपुर, 23 मार्च। पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने रविवार को अलवर जिले के प्रताप ऑडिटोरियम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर टीबी से मुक्त हुई जिले की 231 ग्राम पंचायतों के सरपंच/प्रशासकों एवं ग्राम स्तरीय कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र एवं गांधीजी की प्रतिमा भेंट कर उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।

मंत्री श्री शर्मा ने विश्व क्षय रोग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के जिला स्तरीय कार्यक्रम में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने टीबी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य टीबी उन्मूलन की दिशा में सामुदायिक सहायता प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि टीबी रोगियों के उपचार में हर संभव मदद करें, ताकि टीबी मुक्त भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। उन्होंने सक्षम लोगों से निक्षय मित्र बनकर टीबी के इलाज में अतिरिक्त निदान और पोषण की सहायता प्रदान करने जोर दिया। उन्होंने कहा कि ’टीबी हारेगा देश जीतेगा’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सामुदायिक भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने अभियान को लेकर सरकार की मंशानुरूप चिकित्सकों व कार्मिकों को कार्य करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री शर्मा ने वर्ष 2023 में टीबी से मुक्त हुई जिले की 231 ग्राम पंचायतों के प्रशासकों एवं ग्राम स्तरीय कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र एवं गांधीजी की प्रतिमा भेंट कर उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि राज्य स्तर पर संचालित टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत वर्ष 2024 में जिले की 231 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है जो कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 6 मापदंडों को पूरा करने मे सफल रही है। इसके अलावा वर्ष 2023 में कुल 30 एवं वर्ष 2022 में जिले की 6 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया। इन सभी टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के सरपंचों को कांस्य एवं जोग ग्राम पंचायतें विगत वर्षों में भी टीबी मुक्त घोषित हुई उन्हें रजत पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।


Vijay Kumar Parashar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *