ग्राम पंचायत क्षेत्र में हैडपंपों की मरम्मत कर रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश

ग्राम पंचायत क्षेत्र में हैडपंपों की मरम्मत कर रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश
Spread the love

ग्राम पंचायत क्षेत्र में हैडपंपों की मरम्मत कर रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश
अजमेर (ARK News)। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने गर्मी के मौसम के देखते हुए। जिले के सभी विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पंचायतीराज ग्रामीण विकास योजना अन्तर्गत पंचायत समिति की अधीनस्थ ग्राम पंचायतों में जिला परिषद, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत मद एवं सांसद मद, विधायक मद के अन्तर्गत खुदवाये गए हैडपम्प जो वर्तमान में उपयोग में नहीं आ रहे हैं/बंद पड़े हैं। इनमें से मरम्मत योग्य हैडपम्पों की मरम्मत कार्य 31 मार्च तक पूर्ण करवाये जाकर उपयोग में लिये जाने की रिपोर्ट जिला स्तर पर भिजवाने के निर्देश दिए है।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना के निर्देश के बाद पंचायत समितियों के विकास अधिकारियों ने हैडपम्पों कि मरम्मत हेतु हैडपम्प मिस्त्रियों की टीम बनाकर ग्राम पंचायत क्षेत्रवार हैडपम्प मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया है। गर्मी का मौसम अभी शुरू हुआ है तथा आने वाले समय में जैसे जैसे गर्मी बढ़ेगी पानी की मांग भी बढ़ेगी ऐसे में तय समय पूर्व हैडपम्प की मरम्मत कार्य से ग्रामीणों को राहत मिलेगी।

Vijay Kumar Parashar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *