मनरेगा बिल में छेड़छाड़ के विरोध में सेवादल की बैठक: आमजन को करें जागरूक

मनरेगा बिल में छेड़छाड़ के विरोध में सेवादल की बैठक: आमजन को करें जागरूक
Spread the love

अजमेर। कांग्रेस सेवादल की गुरुवार को अजमेर में संभाग स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा बिल में किए गए संशोधन का जोरदार विरोध किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर आमजन को इस मुद्दे पर जागरूक करने का आह्वान किया गया।

प्रदेश प्रभारी का कार्यकर्ताओं से आह्वान

सेवादल के प्रदेश प्रभारी गोविंद भाई पटेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मनरेगा बिल में किए गए संशोधन गरीबों के हितों के साथ छेड़छाड़ है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसी भी रूप में आम गरीब को रोजगार नहीं देना चाहती है।

पटेल ने कार्यकर्ताओं से गांव और ढाणियों में जाकर आमजन को इस मुद्दे पर जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने सेवादल को अजमेर जिले में सदस्यता अभियान के तहत 2 हजार नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य भी दिया है।

बैठक के बाद मनरेगा बिल के संशोधन को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

संगठन ढांचे को मजबूत करने पर जोर

राजस्थान सेवादल प्रभारी ज्योति खन्ना ने संगठन के ढांचे को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को सेवादल की रीति-नीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी जानी चाहिए।

जोन प्रभारी कमर कला और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी व डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने भी संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

51 पदाधिकारियों को दिए गए नियुक्ति पत्र

कार्यक्रम में सेवादल जिला अध्यक्ष देशराज मेहरा ने 51 पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र व ड्रेस वितरित किए।

कार्यक्रम में मौजूद रहे गणमान्य

इस दौरान पूर्व मंत्री नसीम अख्तर, महेंद्र सिंह रलावता, द्रौपदी कोली, सेवादल अजमेर संभाग के प्रभारी विजय नागौरा, प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक शैलेंद्र अग्रवाल व अनवर अली गहलोत, देहात अध्यक्ष जयशंकर चौधरी, ब्यावर जिला अध्यक्ष विक्रम सोनी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी बुंदेल, शिव बंसल, मुकेश सबलानिया, विष्णु गौड़, हरिप्रसाद आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com