जिला स्तर से टीम का गठन, देवलियाकला ग्राम पंचायत के जारी सभी पट्टो की जांच होगी

Spread the love

देवलियां कलां सरपंच के निलंबन की सिफारिश, 12 लाख रुपए से अधिक की राशि वसूली जाएगी

जिला स्तर से टीम का गठन, देवलियाकला ग्राम पंचायत के जारी सभी पट्टो की जांच होगी
__====

अजमेर। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने देवलियां कलां सरपंच सुमन सेन और ग्राम सेवक महादेव के खिलाफ निलंबन का प्रस्ताव बनाकर संभागीय आयुक्त कार्यालय भेजा है।
ग्राम सेवक महादेव को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई ग्राम पंचायत और सरपंच द्वारा पट्टों का गलत आवंटन करने की लगातार शिकायतों के बाद हुई है। अब पंचायत द्वारा जारी सभी पट्टो की जांच के लिए जिला स्तर पर कमेटी गठित की गयी है जो पंचायत मे जाकर पट्टो की जांच करेगी

सरपंच के खिलाफ वार्ड पंच शिवराज सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी। मामले की जांच में सामने आया कि सरपंच ने नियमों की अवेहलना कर पट्टे जारी किये थे!
अब सरपंच से 12 लाख 7 हजार 329 रुपए वसूल किए जाएंगे। आरोप है कि सरपंच पद पर रहते हुए कैलाश चंद पुत्र दुर्गालाल सेन को पट्टा बुक 147, पट्टा संख्या 14, राशि 65.960 रुपए लेकर पट्टा जारी किया गया!
इसे पंचायत समिति भिनाय से अनुमोदित किया जाना था, लेकिन पालना नहीं हुई। सुरेन्द्र सिंह जोधा को पट्टा संख्या 15, बुक 147 पर 240 वर्गफीट की दुकान के नाम से पट्टा जारी किया गया। डीएलसी दर 223.37 रुपए प्रति वर्गफीट थी. कुल राशि 53,752 रुपए 50 पैसे। लेकिन केवल 40.500 रुपए ही बसूले गए।

सरपंच ने 150 वर्गगज जमीन पर रियायतें दर पर पड़े जारी किए, जिसमें पात्रता की जांच नहीं हुई जिला परिषद ने ग्राम पंचायत
से सभी रिकॉर्ड जब्त कर लिए है,अजमेर से इस मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। निलंबन प्रस्ताव में सरपंच और ग्राम सेवक के खिलाफ धारा 38 पंचायती राज के तहत कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

*अनियमित नकद वसूलियो का आरोप


  • आरोप है कि सरपंच पद पर रहते सुमन सेन ने अक्टूबर 2015 को 233 व्यक्तियों से पट्टा आवेदन के रूप में प्रति व्यक्ति 10 हजार रुपए लिए। नियमों की पालना नहीं की गई। कुल 17 व्यक्तियों को पट्टे जारी किए गए, जिनसे वसूली गई राशि में 7192 रुपए का अंतर है। जिला परिषद ने रेडमली 20 पत्रावलियो की जांच की, जिसमें यह अनियमित रिकॉर्ड मिला। पट्टों का रिकॉर्ड अपूर्ण और विधिक संधारणा नहीं था।

“” ग्राम पंचायत मे अनिमिताओ की शिकायत संभागीय आयुक्त व सीईओ जिला परिषद को की गयी थी जहा जांच मे खुलासा हुआ की नियम विरूद्ध पट्टे जारी किये गये है पंचायत मे दुकानो की निलामी मे भी प्रक्रिया का पालन नही हुआ, स्वच्छता की राशि का भी दुरूपयोग हुआ, जिला स्तर की टीम ईमानदारी से जांच करेगी तो बडा खुलासा हो सकता है

शिवराज सिह
वार्ड पंच शिकायत कर्ता

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *