सराधना मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार एवं जनहित योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर जोर
सराधना मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार एवं जनहित योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर जोर
अजमेर। भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात के सराधना मंडल की मासिक बैठक शनिवार को ग्राम पंचायत सराधना में मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व देहात जिलाध्यक्ष शिवराज चौधरी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे संगठन की रीति-नीति एवं सरकार की उपलब्धियों को प्रत्येक बूथ और प्रत्येक परिवार तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।
बैठक में देहात जिला प्रवक्ता भेरूजी गुंजल, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, मंडल महामंत्री हरिकिशन जाट एवं भगवान सांगला, मंडल उपाध्यक्ष चेतन चौहान, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मधु खोजा, तबीजी सरपंच राजेंद्र गैना, अशोक, प्रमोद, सुमित सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों तथा जनसंपर्क अभियान को गति देने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।