13 जुलाई को दूरदर्शन वेव्स पर रिलीज होगी केसी बोकाडिया की फिल्म ‘तीसरी बेगम’

13 जुलाई को दूरदर्शन वेव्स पर रिलीज होगी केसी बोकाडिया की फिल्म ‘तीसरी बेगम’
Spread the love

अजमेर। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक केसी बोकाडिया की बहुचर्चित फिल्म ‘तीसरी बेगम’ आगामी 13 जुलाई को दूरदर्शन वेव्स पर रिलीज होगी। इसकी जानकारी उन्होंने शुक्रवार को अजमेर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। बोकाडिया ने बताया कि फिल्म पहले दो सप्ताह तक सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई थी और अब इसे दूरदर्शन के डिजिटल प्लेटफॉर्म वेव्स पर दर्शकों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।उन्होंने बताया कि पारिवारिक पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म की कहानी उन्हें अपने एक परिचित के परिवार से प्रेरित होकर मिली, जहां एक व्यक्ति की तीन पत्नियां थीं, जो अलग-अलग समुदायों से थीं। बोकाडिया के अनुसार फिल्म समाज की वास्तविक परिस्थितियों और मानवीय संबंधों को संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करती है।फिल्म की रिलीज के दौरान सामने आई कानूनी चुनौतियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि कुछ संवादों और शब्दों को लेकर आपत्तियां दर्ज की गई थीं। इसके बाद मुंबई हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश ने फिल्म का अवलोकन किया और मामूली संशोधनों के साथ इसके प्रदर्शन की अनुमति प्रदान की।प्रेस वार्ता में बोकाडिया ने युवाओं से फिल्म उद्योग में आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में प्रतिभाशाली नए कलाकारों और तकनीकी विशेषज्ञों के लिए हमेशा अवसर मौजूद रहते हैं।राजस्थान से जुड़ाव, स्टूडियो निर्माण की इच्छाबोकाडिया ने कहा कि उनका राजस्थान से विशेष लगाव रहा है। उन्होंने प्रदेश में फिल्म स्टूडियो स्थापित करने की योजना भी बनाई थी। इस संबंध में जयपुर में मुख्यमंत्री के साथ बैठक हुई थी तथा दिल्ली-जयपुर रोड पर भूमि आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू हुई थी, लेकिन फिलहाल वह मामला किस स्तर पर लंबित है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।अजमेर में मिले उपयुक्त भूमि तो शुरू करेंगे फिल्म निर्माणउन्होंने कहा कि यदि अजमेर में पारदर्शी प्रक्रिया के तहत उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराई जाए तो वे यहां फिल्म इंडस्ट्री विकसित कर नियमित शूटिंग शुरू कर सकते हैं। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार और प्रदेश को फिल्म पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिल सकती है। उन्होंने कहा कि फिल्मों की सफलता का आधार अच्छी कहानी, प्रभावशाली संगीत और सकारात्मक उद्देश्य होता है तथा स्वस्थ जीवन ही व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *