प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में रोजगार और विकास को मिली नई गति : भागीरथ चौधरी

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में रोजगार और विकास को मिली नई गति : भागीरथ चौधरी
Spread the love

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में रोजगार और विकास को मिली नई गति : भागीरथ चौधरी

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने अजमेर से देखा पीएम मोदी का पचपदरा रिफाइनरी लोकार्पण कार्यक्रम, रोजगार मेला कार्यक्रम के माध्यम से चयनित युवाओं को वितरित किए नियुक्ति पत्र

अजमेर,

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री एवं अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने शनिवार को अजमेर स्थित जवाहर रंगमंच में आयोजित प्रधानमंत्री रोजगार मेला कार्यक्रम में सहभागिता कर विभिन्न केंद्रीय सरकारी विभागों में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बालोतरा जिले के पचपदरा से प्रसारित कार्यक्रम एवं संबोधन का गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं तथा युवाओं के साथ एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देखा और सुना।

युवाओं को योग्यता आधारित मिले रोजगार के अवसर : इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के युवाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं योग्यता आधारित सरकारी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। रोजगार मेले के माध्यम से दिए जा रहे नियुक्ति पत्र केवल सरकारी नौकरी का अवसर नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को साकार करने, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को गति देने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने नवचयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी युवा पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ राष्ट्र सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे तथा देश के विकास में सक्रिय भागीदार बनेंगे।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में किसान कल्याण, युवा सशक्तिकरण, आधारभूत संरचना के विकास तथा राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज पचपदरा में राजस्थान रिफाइनरी राष्ट्र को समर्पित होने के साथ ही प्रदेश ने औद्योगिक विकास, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और बड़े स्तर पर रोजगार सृजन के नए युग में प्रवेश किया है।

पीएम मोदी ने प्रदेश को दी ₹1.05 लाख करोड़ की सौगात : केंद्रीय मंत्री और अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा राजस्थान को लगभग ₹1.05 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं की ऐतिहासिक सौगात प्रदान की गई है, जिनमें राजस्थान रिफाइनरी, जोधपुर का नया एयरपोर्ट टर्मिनल, जयपुर मेट्रो फेज-2 तथा यमुना जल परियोजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। ये परियोजनाएं प्रदेश के औद्योगिक, आर्थिक एवं आधारभूत विकास को नई गति प्रदान करेंगी तथा विकसित राजस्थान के निर्माण में मील का पत्थर सिद्ध होंगी। भागीरथ चौधरी ने इन ऐतिहासिक विकास कार्यों एवं प्रदेश को मिली महत्वपूर्ण सौगातों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच और प्रभावी नेतृत्व में राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *