अजमेर दक्षिण को मिली 2.45 करोड़ की आधुनिक सड़क परियोजना की सौगात

अजमेर दक्षिण को मिली 2.45 करोड़ की आधुनिक सड़क परियोजना की सौगात
Spread the love

अजमेर दक्षिण को मिली 2.45 करोड़ की आधुनिक सड़क परियोजना की सौगात

विधायक श्रीमती अनीता भदेल ने किया शिलान्यास, सेशन कोर्ट चौराहा से सीआरपीएफ ब्रिज तक सड़क, दोनों ओर नालियों, आधुनिक डिवाइडर, डिवाइडर पर हाईमास्ट एवं स्ट्रीट लाइट सहित होगा व्यापक विकास

अजमेर, 4 जुलाई। अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने शनिवार को सेशन कोर्ट चौराहा से सीआरपीएफ ब्रिज तक 2 करोड 45 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सडक नाली एवं डिवाईडर निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। उक्त कार्य अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा किया जायेगा।

विधायक भदेल द्वारा जानकारी साझा करते हुए कहा कि उन्होंने वर्ष 2025 में ही अजमेर विकास प्राधिकरण को पत्र लिखकर सेशन कोर्ट चौराहा से सीआरपीएफ ब्रिज तक सडक निर्माण कराने का प्रस्ताव दिया था। इस प्रस्ताव में सड़क के दोनों ओर नालियों का निर्माण, आधुनिक डिवाइडर, डिवाइडर पर हाईमास्ट एवं स्ट्रीट लाइट, पौधारोपण आदि कार्य शामिल थे। प्राधिकरण द्वारा उक्त समस्त कार्य करने की सहमति प्रदान कर दी गई थी। परंतु उक्त मार्ग सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीन होने के कारण अजमेर विकास प्राधिकरण ने कार्य करने हेतु सार्वजनिक निर्माण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा, लेकिन लंबे समय तक अनुमति जारी नहीं की गई। लगातार पत्राचार, वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा और व्यक्तिगत प्रयासों के बाद भी विभाग ने केवल आधी सड़क के निर्माण की ही अनुमति दी, जिसका उन्होंने तत्काल विरोध किया।

उन्होंने कहा कि किसी भी सड़क का आधा निर्माण न तो तकनीकी रूप से उचित है और न ही जनहित में। इस संबंध में उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग को लिखित रूप से अवगत कराया कि यदि पूरा मार्ग अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा बनाया जाता है तो राज्य सरकार के बजट की बचत होगी और वह राशि अजमेर शहर के अन्य विकास कार्यों में उपयोग की जा सकेगी। इसके बावजूद आधी सड़क का निर्माण कर दिया गया, जिससे आमजन को असुविधा हुई और लोगों के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई।

श्रीमती भदेल ने बताया कि उन्होंने इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से उठाते हुए संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच एवं कार्रवाई की मांग की। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भी उन्होंने यह विषय प्रमुखता से रखा, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ हुई।
उन्होंने कहा कि उनके लगातार प्रयासों और जनहित की पैरवी का परिणाम है कि अब अजमेर विकास प्राधिकरण ने सड़क के शेष भाग के निर्माण के लिए लगभग 2 करोड़ 45 लाख की राशि स्वीकृत कर दी है। शीघ्र ही डिवाइडर, नालियों का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जायेगा। यह केवल सड़क की कारपेटिंग नहीं, बल्कि आधुनिक एवं सुव्यवस्थित सड़क अवसंरचना का निर्माण होगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक यातायात व्यवस्था उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि जनता के हितों से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रही हैं और आगे भी अजमेर के विकास के लिए इसी प्रकार निरंतर प्रयास करती रहेंगी।

इस अवसर पर नगर परिषद, अजमेर के पूर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेन्द्र ओझा, प्रशांत यादव, अशोक अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह जादौन, जिला मंत्री बीना टांक, मण्डल अध्यक्ष हितेश ढाबरिया, रजनीश चौहान, भवानी सिंह जैदिया, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा गोस्वामी,रोहित सोगरा, संदीप माखीजानी, जे.के.शर्मा, संतोष मोर्य, तारा राजपुरोहित, रीना कुश्वाहा, सीलम बैरवा, अंजना शेखावत, मधु भारद्वाज, मोनिका ढलवाल, रणजीत सिंह नरुका, आशु सरदार, बलराज कच्छावा, राजकुमार भाटी, विक्रम तम्बोली, हेमंत सुनारीवाल, देवेश शेखावत, मुकेश मेघवंशी, अनुज चौहान, दिलावर चौहान, मोहन लालवानी, हेमंत जावा, गणेश रावत, सीपी शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *