सावरलाल जाट छतीस कौम के नेता थे और उन्हीन जीवनभर किसानों के हितों के लिए संघर्ष किया

सावरलाल जाट छतीस कौम के नेता थे और उन्हीन जीवनभर किसानों के हितों के लिए संघर्ष किया
Spread the love

सावरलाल जाट छतीस कौम के नेता थे और उन्हीन जीवनभर किसानों के हितों के लिए संघर्ष किया

प्रो सावरलाल जाट की मूर्ति का अनावरण समारोह


अजमेर / पंचायत समिति अराई की सिरोंज ग्राम पंचायत मे लोकप्रिय जन नेता रहे प्रो सावरलाल जाट की मूर्ति का अनावरण समारोह आयोजित हुआ समारोह मे
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि प्रो सावरलाल जाट छतीस कौम के नेता थे और उन्हीन जीवनभर किसानों के हितों के लिए संघर्ष किया। वे ना इधर के थे, ना उयर के थे, ना जात के ना पात के, ना धर्म के ना मजहब के उन्होंने सदैव सबको साथ लेकर चलने का कार्य किया। अरांई के सिरोंज में सांवरलाल जाट के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने ईशारो इशारो मे अनेक नेताओ पर कटाक्क्ष किया राजे ने कहा कि मौसम और इंसान कब बदल जाए कोई भरोसा नहीं। आजकल की दुनिया अलग सी है। आजकल राजनीति में लोग नई दुनिया बसा लेते हैं, चेहरे पर चेहरे, कई चेहरे लगा लेते है। मगर प्रो. सांवरलाल जाट ऐसे नहीं थे। वे मरते दम तक मेरे साथ थे। वे कभी नहीं बदले। वसुंधरा राजे ने कहा कि वे और सांवरलाल जाट , भैरोसिंह शेखावत की पाठशाला से ही निकले थे। काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उन्होंने कहा कि भैरोसिंह शेखावत, सांवरलाल जाट, दिगम्बर सिंह के चले जाने से नुकसान हुआ है। आज वे होते तो राजस्थान के राजनीतिक हालात कुछ और ही होते। वे पूरे प्रदेश की मदद करते। मैं समझता हूं मेरी भी मदद करते। वसुंधरा राजे ने कहा कि उनकी अजमेर लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं थी। लेकिन अनुशासित होने के कारण चुनाव लड़ा और जीते भी। दिल्ली जाकर पीएम मोदी की केबिनेट में राज्यमंत्री बने। उन्होंने कहा कि राजनीति में कोई छोड़ता नहीं है। लेकिन सांवरलाल ने तबीयत नासाज होने पर किसी और को मौका देने के लिए मंत्री पद छोड़ दिया।

जाट भाई कि तरह हमेशा सहयोगी रहे

सांवरलाल जाट के जीवन को याद करते हुए करते हुए कहा कि वे भाई जैसे सहयोगी रहे। जो कार्य बताया उसको उन्होंने पूरा किया। वसुंधरा राजे ने कहा कि सांवरलाल जाट ने पूरे प्रदेश में पानी पहुंचाने का कार्य किया। बीसलपुर का पानी अजमेर पहुंचाकर जिले की जनता को फ्लोराइडयुक्त पानी से मुक्ति दिलाई। नर्मदा का पानी गंगानगर से कोटा तक पहुंचाया। ईआरसीपी का कार्य हमने चालू किया। सिंचाई व पानी का बड़ा मंत्रालय उन्होंने अकेले ही संभाला। सांवरलाल जाट का लोगों के साथ दिल का रिश्ता था। वसुंधरा राजे ने कहा कि उनके निधन को पीएम मोदी ने भी भाजपा और राष्ट्र के लिए एक बड़ी क्षति बताया था। उनके पुत्र नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा उनके पदचिह्नों पर चलकर उनकी सोच को आगे बढ़ाने का काम रहे है। समारोह में राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा, ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत, विधायक युनुस खान, ओसियां विधायक भेरा राम सियोल, प्रधान सीता पूनिया, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, पूर्व मंत्री राजपाल शेखावत, डेयरी चेयरमैन ओम पूनिया का राजस्थानी परम्परानुसार अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम में जसराज चौधरी बौराड़ा, किशन डाबला, कानजी कुडी, शैतान गीला, हरिराम गीला, कानाराम फौजी, हरिराम किंवाडा, शुभकरण चौधरी, रामधन नेतड़, सहित हजारों ग्रामीण मोजूद रहे

admin - awaz rajasthan ki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com