ओझा ने ऑस्ट्रेलिया में कृषि उन्नत तकनीकी की जानकारी ली

ओझा ने ऑस्ट्रेलिया में कृषि उन्नत तकनीकी की जानकारी ली
Spread the love

पूर्व सहायक कृषि अधिकारी ओझा ने ऑस्ट्रेलिया में उन्नत कृषि एवं पशुपालन की तकनीकी की ली जानकारी।
शाहपुरा 7जुलाई-देव कृष्ण राज पाराशर। किसान केसरी संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व सहायक कृषि अधिकारी सूर्य प्रकाश ओझा ने ऑस्ट्रेलिया में उन्नत कृषि एवं पशुपालन की तकनीकी जानकारी ली। ओझा इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है उन्होंने सिडनी से 170 किलोमीटर दूर इलालोग व फेक्षटोल गांवो का दौरा कर वहां के किसानो से संपर्क कर ऑस्ट्रेलियन तरीके से की जा रही कृषि एवं पशुपालन की उन्नत तकनीकी की जानकारी ली। ऑस्ट्रेलियाई किसानों ने बताया कि वे फसलों, सब्जियों और बगीचों में जैविक खाद का उपयोग करते हैं। ग्रीनहाउस, पॉलिहाउस और ड्रिप इरिगेशन जैसी तकनीकों का उपयोग कर रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का प्रयोग न्यूनतम रखा जाता है। पशुपालन में भी उच्च नस्ल की गाय, भैंस, बकरी और भेड़ पाली जाती हैं, जिनके लिए अलग खेत और पानी के लिए तालाब बनाए जाते हैं, जिन्हें तारबंदी से सुरक्षित किया जाता है ताकि पशु सड़कों पर न भटकें। ओझा इन तकनीकों का अध्ययन कर रहे हैं ताकि क्षेत्र के किसानों को उन्नत कृषि व अच्छी नस्ल के पशुपालन की तकनीकी को साझा करेंगे।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *