राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ जयपुर जिला शाखा अजमेरअखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी सयुंक्त महासंघ
10 केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों, केन्द्र सरकार कर्मचारी परिसंघ, एआईएसजीईएफ एवं राज्य कर्मचारी संघों के आह्वान पर राष्ट्रीय हड़ताल
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ जयपुर के प्रदेश महामंत्री शिवराज चौधरी ने बताया की अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी सयुंक्त महासंघ*
10 केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों, केन्द्र सरकार कर्मचारी परिसंघ, एआईएसजीईएफ एवं राज्य कर्मचारी संघों के आह्वान पर राष्ट्रीय हड़ताल कल बुधवार 9 जुलाई 2025 को कर्मचारी हड़ताल पर रहेगे चौधरी ने बताया महासंघ द्वारा घोषित हड़ताल को राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ ने भी समर्थन दिया है एसे मे सभी ग्राम विकास अधिकारी 9 जुलाई को एक दिवसीय हड़ताल पर रहेगे चौधरी ने मांग पत्र के बारे मे जानकारी देते हुए जानकारी दी की
1.मजदूर विरोधी लेबर कोडस् रद्द करो।
2.ठेकाकरण, निजीकरण, सरकारी विभागों को सिकोड़ना बन्द करो।
3.हटाए गये कौशल कर्मचारियों को समायोजित करते हुए,सभी प्रकार के अस्थाई कर्मचारियों व स्कीम/परियोजना वर्कर्स को स्थाई किया जाए।
4.आठवें वेतन आयोग का गठन अति शीघ्र किया जाए। राजस्थान का अलग से वेतन आयोग बनाया जाए। न्यूनतम वेतन 26000 रूपए करो। जब तक वेतन आयोग लागू नहीं होता तो कर्मचारियों को 5 हजार रुपये मासिक अंतरिम राहत दी जाए। रिटायर्ड कर्मचारियों को भी आठवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाए।
5.कर्मचारी के आश्रितों का चिकित्सा प्रतिपूर्ति में लगाई गई 42 हजार रुपये की शर्त को हटाया जाए। बिना शर्त एसीपी व सभी को एलटीसी समयबद्ध दी जाएं।
6 संविदा ठेका अंतर्गत लगे कार्मिक जिन्हे हटा दिया उन्हें को वापिस लो।
7.पी.एफ.आर.डी.ए. को वापिस लो। एन पी एस / यू पी एस को रद्द करके पुरानी पेंशन नीति बहाल करो। पेंशनर्स को वेतन आयोग से अलग करने का संशोधन रद्द करो।राजस्थान के 55 हजार करोड़ राशि वापस दो
8.नई शिक्षा नीति 2020, पावर बिल व रोड सेफ्टी एक्ट को रद्द करो। पूंजीपतियों की बजाय जनता के भले के नियम/ नीतियां लागू करों।
9.विभागों में खाली पड़े लगभग दो लाख पदों पर अकादमिक मेरिट से नियमित भर्तियां करो।
10.धारा 311 (2) ए बी व सी को रद्द की जाए।
11.कर्मचारी, मजदूर, किसान एंव जनविरोधी नीतियां वापिस लो। केन्द्र व राज्यों के संघीय सम्बन्धों में सुधार किया जाए।
12.संविधान में ‘धर्मनिरपेक्षता’ को बहाल रखा जाए। सभी प्रकार की साम्प्रदायिकता जातिवाद के खिलाफ संघर्ष करो।
13.मंहगाई व बेरोजगारी पर रोक लगाओ।
आह्वान:-प्रदेश के कर्मचारियों व आम जनता से निवेदन है कि इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए हर प्रकार का सहयोग करें।
निवेदक-
शिवराज चौधरी
प्रदेश महामंत्री
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी
वीर सिंह सांखला
जिला अध्यक्ष अजमेर
प्रहलाद गुर्जर
जिला मंत्री अजमेर