वित्तीय समावेशन के लिए अभियान शुरूग्राम पंचायतों में जाएंगे बैंक अधिकारी… खोलेंगे खाते

वित्तीय समावेशन के लिए अभियान शुरूग्राम पंचायतों में जाएंगे बैंक अधिकारी… खोलेंगे खाते
Spread the love


जयपुर | बैंकिंग, बीमा व पेंशन सहित सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं से और अधिक लोगों को जोड़ने के लिए बैंकों के अधिकारी ग्राम पंचायत स्तर तक जाएंगे। इसके लिए अभियान एक जुलाई से शुरू हो गया, जो 30 सितंबर तक जारी रहेगा। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक तथा बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक एम. अनिल ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस अभियान के दौरान बैंक अधिकारी 11433 ग्राम पंचायतों में पहुंचेंगे।
अनिल ने कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) में 7 करोड़ 42 लाख से अधिक खाते खुले हुए हैं, इनमें से निष्क्रिय बैंक खातों की री-केवाईसी की जाएगी और वंचित लोगों के खाते खोले जाएंगे। इसी तरह ग्राम पंचायत स्तर पर लगने वाले शिविरों में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) और अटल पेंशन योजना (एपीवाई) से और अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा। इससे पीएमजेजेबीवाई में 436 प्रीमियम में 2 लाख रुपए बीमा कवर मिल सकेगा, वहीं पीएमएसबीवाई में मृत्यु या स्थायी दिव्यांगता की स्थिति में 20 रुपए प्रीमियम पर 2 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा कवर और आंशिक स्थायी दिव्यांगता पर 1 लाख का बीमा कवर मिल सकेगा। इसी तरह अटल पेंशन योजना में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को 60 वर्ष की आयु होने पर प्रति माह एक हजार से पांच हजार तक पेंशन मिल सकती है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *