शाहपुरा की आराध्य व्यास को तैराकी में स्वर्ण पदक

शाहपुरा की आराध्य व्यास को तैराकी में स्वर्ण पदक
Spread the love

राज्य स्तरीय सब-जूनियर तैराकी प्रतियोगिता।
उदयपुर में भीलवाड़ा का धमाकेदार आगाज।
भीलवाड़ा के तैराकों ने पहले ही दिन बिखेरा जलवा।
आराध्या व्यास ने जीता स्वर्ण, अकील और रिले टीमों को मिले कांस्य पदक।
शाहपुरा 4 जुलाई 2026।
उदयपुर के महाराणा प्रताप खेल गांव के तरणताल में 3 जुलाई से 5 जुलाई तक आयोजित हो रही राज्य स्तरीय सब-जूनियर तैराकी प्रतियोगिता के पहले ही दिन भीलवाड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। भीलवाड़ा तैराकी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश बुलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम दिन भीलवाड़ा की होनहार तैराक आराध्या व्यास ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का खाता खोला। आराध्या ने बालिका वर्ग-3 के तहत आयोजित 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
भीलवडा जिला तैराकी संघ सेकेट्री महाव्रत गौतम सिंह चौहान के अनुसार ने इसके साथ ही भी कीलवाड़ा के अन्य तैराकों ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई कांस्य पदक अपने नाम किए। बालक वर्ग-4 की 400 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी स्पर्धा में अकील खान कायमखानी ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए कांस्य पदक अर्जित किया। इसी तरह बालक वर्ग-3 की 100 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धा में वैभव माली ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जिले के लिए एक और कांस्य पदक जीता।
टीम मैनेजर ने यह भी बतायाटीम स्पर्धाओं (रिले) में भी भीलवाड़ा के तैराकों का दबदबा देखने को मिला। बालक वर्ग की 4×100 मीटर मेडले रिले में विश्व प्रताप सिंह, वैभव, पराग और आसाराम की टीम ने कड़ी टक्कर देते हुए कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, बालक वर्ग की ही 4×100 मीटर फ्री रिले स्पर्धा में विश्व प्रताप सिंह, पराग, अभिज्ञान और निकुंज गौड़ की टीम ने भी शानदार तालमेल दिखाते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
इन पदक विजेताओं के अलावा प्रतियोगिता के पहले दिन भीलवाड़ा की अन्य टीमों ने भी कड़ा संघर्ष किया, जिसमें बालिका वर्ग की रिले टीम में शामिल अदिति, अवन्तिका, आराध्या और अविनि ने बेहतरीन चुनौती पेश की। साथ ही बालिका वर्ग-4 की 4×50 मीटर फ्री रिले में कल्पना, सुयश गुर्जर, शावना राणावत और अक्षिता माली की टीम ने भी भीलवाड़ा का प्रतिनिधित्व करते हुए सराहनीय प्रदर्शन किया। भीलवाड़ा तैराकी संघ और खेल प्रेमियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रशंसा की।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *