खबर से प्रशासन जागा स्कूल से पानी की निकासी करवाई।

खबर से प्रशासन जागा स्कूल से पानी की निकासी करवाई।
Spread the love

तहनाल गेट स्कूल से करवाई पानी की निकासी।
जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के लिए ली सूद, चलाया अभियान
​शाहपुरा4 जुलाई 2026।
शाहपुरा के तहनाल गेट स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में हुए भारी जलभराव और बच्चों को आ रही परेशानियों की खबर सामने आते ही शिक्षा विभाग और नगर पालिका प्रशासन तुरंत हरकत में आया।
​प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर पालिका के जमादार विकास घुसर अपनी विशेष टीम के साथ शनिवार को मौके पर पहुँचे। टीम ने जब स्कूल परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया, तो विद्यालय के पीछे भारी मात्रा में जलभराव था। जमादार की टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल ड्रेनेज व अन्य संसाधनों की मदद से युद्धस्तर पर कार्य शुरू किया और विद्यालय परिसर तथा उसके पीछे जमा हुए गंदे पानी की सुरक्षित निकासी करवाई। पानी साफ होने से स्कूल के मासूम बच्चों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों ने बड़ी राहत की सांस ली है।
जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के लिए ली सूद, चलाया अभियान:- इसी दौरान नगर पालिका शाहपुरा की विशेष सफाई अभियान टीम ने जमादार विकास गुज़र की अगुवाई में तहनाल गेट, पीवानिया तालाब और नूर घाट जैसे मुख्य तालाबों में बारिश के पानी के आवक क्षेत्रों के आस-पास बड़ी मात्रा में फैले कचरे, गंदगी और गंदे पानी को युद्ध स्तर पर साफ किया गया, ताकि बरसात के मौसम में ये प्रमुख जल स्रोत दूषित न हों। इस विशेष अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य निरीक्षक हेमन्त दत्त पुण्डरीक, जमादार विकास घुसर और समस्त सफाई कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *