जोतायां में अवैध पट्टों की जांच के आदेश स्कूल की जमीन पर पट्टे जारी किए जाने की शिकायत

जोतायां में अवैध पट्टों की जांच के आदेश स्कूल की जमीन पर पट्टे जारी किए जाने की शिकायत
Spread the love

अजमेर। जिला कलक्टर ने जिला परिषद के सीईओ को पंचायत समिति सरवाड़ की ग्राम पंचायत जतायां में स्कूल के खेल मैदान की जमीन पर अवैध पट्टे जारी करने की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर सूचित करने के निर्देश दिए हैं।
अतिरिक्त कलक्टर (भू-रूपांतरण) एवं प्रभारी अधिकारी पंचायत शाखा के अनुसार भंवरलाल खटीक एवं अन्य ग्रामीणों ने जिला कलक्टर से शिकायत की है कि जोतायां सरपंच व सचिव ने मिलीभगत कर 5 अप्रैल 2025 को दो अवैध पट्टे जारी
किए हैं। उसमें पट्टा संख्या 39 बुक संख्या 304 में रतन पुत्र मूला बागरिया एवं दूसरा पट्टा संख्या 40 बुक संख्या 304 जो श्रवण पुत्र रतन बागरिया के नाम से जारी किए गए हैं, उनके आसपास आबादी क्षेत्र ही नहीं है। ये दोनों पट्टे राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान खसरा नम्बर 4168/629 है, उसमें फर्जी तरीके से जारी कर दिए हैं। जबकि इस खेल मैदान का 2016 में ही तरमीम हो चुका है। इसलिए प्रकरण की जांच करवाकर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करवाकर ग्रामीणों को राहत प्रदान की जाए।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *