नसीराबाद में सौंदर्यीकरण की नई मिसाल, पटेल उद्यान बना नगर का आकर्षण केंद्र

नसीराबाद में सौंदर्यीकरण की नई मिसाल, पटेल उद्यान बना नगर का आकर्षण केंद्र
Spread the love

नसीराबाद (अनिल लोहरे) छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा डॉ. नितिश गुप्ता (अधिशासी अधिकारी) के नेतृत्व में शहर में विकास और सौंदर्यीकरण के अभूतपूर्व कार्य जारी हैं। इसी क्रम में स्थानीय सैन्य क्षेत्र स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में एक लाख वर्ग फीट घास लगाए जाने का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत नगर के सबसे बड़े पार्क का स्वरूप पूरी तरह से बदल दिया गया है, जिससे नसीराबाद की पहचान एक नए आयाम पर पहुँचती नजर आ रही है।

पटेल उद्यान के मुख्य द्वार से लेकर अंदरूनी संरचनाओं तक, हर पहलू को आधुनिक स्वरूप में ढाला जा रहा है। आकर्षक प्रवेश द्वार, खूबसूरत फुटपाथ, नव निर्मित फव्वारा, विभिन्न प्रजातियों के पौधों से सजी हरियाली, झूले, गजीबो, ओपन जिम, विशेष महिला जिम, साफ-सुथरी पेयजल और शौचालय व्यवस्थाएं इस उद्यान को एक मॉडल पार्क के रूप में स्थापित कर रही हैं।

पटेल उद्यान तक जाने वाले मार्ग पर की गई विद्युत सजावट ने स्थानीय नागरिकों को किसी मेट्रो सिटी के अत्याधुनिक पार्क की अनुभूति कराई है। नसीराबाद के नागरिक अब अपने शहर की सुंदरता और सुसज्जित सार्वजनिक स्थलों पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

इस सौंदर्यीकरण कार्य का मुख्य उद्देश्य नगरवासियों को एक स्वच्छ, सुरक्षित और सुकूनदायक वातावरण उपलब्ध कराना है, जहाँ वे अपने परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिता सकें और स्वस्थ जीवन शैली को अपनाएं।

नगरवासियों ने छावनी परिषद द्वारा आमजन की जरूरतों को प्राथमिकता देने की इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना की है। यह पहली बार है जब इतने बड़े स्तर पर जनसुविधा केंद्रित सौंदर्यीकरण किया गया है।

डॉ. नितिश गुप्ता के मार्गदर्शन में छावनी परिषद की टीम द्वारा यह कार्य न केवल शहर की छवि को निखार रहा है, बल्कि जन सहभागिता और सामूहिक गर्व की भावना को भी मजबूती दे रहा है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *