आंगनवाड़ी केंद्र पर गोदभराई एवं प्रवेशोत्सव।

आंगनवाड़ी केंद्र पर गोदभराई एवं प्रवेशोत्सव।
शाहपुरा, 08 जुलाई-देव कृष्ण राज पाराशर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण अभियान के तहत पुरानी आरणी गांव के आंगनवाड़ी केंद्र पर मंगलवार को गोदभराई और प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हुआ।
ब्लॉक समन्वयक आईशा ख़ान ने गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक गोदभराई रस्म पूरी करते हुए और उन्हें गर्भावस्था में पोषण, स्वास्थ्य देखभाल व नियमित जांच के महत्व की जानकारी दी। महिला पर्यवेक्षक पूजा मीणा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इन्द्रा गुर्जर ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रवेशोत्सव के दौरान अभिभावकों को प्रारंभिक बाल्यावस्था में पोषण, टीकाकरण और स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में गांव के सभी लाभार्थी उपस्थित थी। आंगनबाड़ी में प्रवेश लेने वाले बच्चों को तिलक कर स्वागत किया गया और गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार सामग्री व सलाह प्रदान की गई।