शाहपुरा से जलदाय विभाग का वृत्त का कार्यक्षेत्र समाप्त।

शाहपुरा से जलदाय विभाग का वृत्त का कार्यक्षेत्र समाप्त।
Spread the love

शाहपुरा से जलदाय विभाग का वृत्त का कार्यक्षेत्र समाप्त।
चार्ज भीलवाड़ा को स्थानांतरित।
शाहपुर, 10 जुलाई।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, राजस्थान सरकार के आदेशों के तहत शाहपुरा वृत्त का कार्यक्षेत्र समाप्त कर दिया गया है। विभाग के संयुक्त शासन सचिव प्रथम ने इन आदेशों के अनुसार, शाहपुरा वृत्त के कार्यक्षेत्र का चार्ज 9 जुलाई के बाद भीलवाड़ा वृत्त को सौंप देने के निर्देश जारी किए। साथ ही, शाहपुरा वृत्त के अधीन सभी रिकॉर्ड और अन्य सामग्री भी भीलवाड़ा वृत्त को स्थानांतरित कर देने को कहा।
इसे लेकर कांग्रेस नेता रमेश सेन ने कहा कि शाहपुरा जिला समाप्त होते ही सरकार ने जिलास्तरीय विभाग भीलवाड़ा ज़िला मुख्यालय पर मर्ज कर दिए थे और हाल ही में शाहपुरा, जहाजपुर, फूलियाकलां, कोटड़ी, बनेड़ा और काछोला तहसीलों के 489 लंबित प्रकरणों के निस्तारण और सुनवाई भी अब जिला मुख्यालय पर करने के आदेश के साथ सरकार ने शाहपुरा नगर परिषद को तोड़ कर नगर पालिका में बदल दिया। सेन का आरोप था कि सरकार के ऐसे जनविरोधी निर्णय शाहपुरा की जनता को नासूर देते हुए कुठाराघात कर रही है।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *