शाहपुरा तहसील में 2पशु चिकित्सा उपकेन्द्र स्वीकृत।
पशुपालकों में खुशी की लहर।
शाहपुरा 10जुलाई। राजस्थान सरकार के पशुपालन विभाग ने बजट घोषणा 2025-26 के तहत प्रदेश में 197 नए पशु चिकित्सा उपकेंद्र खोलने और उनके संचालन के लिए 394 नए पदों के सृजन को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत शाहपुरा क्षेत्र के प्रतापपुरा व बालापुरा में 2 पशु चिकित्सा उपकेंद्र स्वीकृत किए गए।
क्षेत्र के विधायक लालाराम बैरवा ने बताया कि हमने पशु पालन मंत्री जोराराम कुमावत से पूर्व में आग्रह किया था। बैरवा ने कहा कि इन उपकेंद्रों के खुलने से क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और पशुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगा। पशु पालकों ने सरकार, मंत्री कुमावत व विधायक बैरवा का आभार जताया।