शाहपुरा नगर परिषद टूटते ही मचा बवाल।सरकार के जनविरोधी निर्णय की खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन।

शाहपुरा नगर परिषद टूटते ही मचा बवाल।सरकार के जनविरोधी निर्णय की खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन।
Spread the love


सरकार के जनविरोधी निर्णय की खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन।
रैली निकाल राज्यपाल के नाम ज्ञापन देते हुए आंदोलन की दी चेतावनी।
स्मार्ट विद्युत मीटर लगाए जाने का भी किया विरोध। शाहपुरा, 10 जुलाई।
शाहपुरा नगर परिषद को नगर पालिका में अवनयन करने के सरकार के जनविरोधी  निर्णय को लेकर बुधवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में सरकार के खिलाफ जोरदार गुस्सा फूट पड़ा। कई कार्यकर्ता सड़कों पर उतरते हुए रैली निकल कर प्रदर्शन करते हुए सरकार विरोधी नारेबाजी की और हुए उपखंड कार्यालय  पर पहुंचे। जहां अधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए जन विरोधी इस फैसले को सरकार से पुनः लेने की मांग पर जोर दिया।           
    इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अजमेर विद्युत वितरण निगम के खिलाफ भी हल्ला  बोलते हुए दिए ज्ञापन में बताया कि विभाग नगर के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, घरों में पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगा रहे उन्हें रोका जाय। स्मार्ट विद्युत मीटर तकनीकी दृष्टि से उपभोग से भी अधिक रीडिंग निकालने तथा विद्युत बिल ज्यादा आने से सैकड़ों उपभोक्ता आशंकित है।
आंदोलन की दी चेतावनी: कार्यवाहक नगर अध्यक्ष, रमेश सेन ने पत्रिका से रूबरू होते हुए कहा कि  शाहपुरा की नगर परिषद को नगर पालिका में बदलने का सरकार का फैसला जनविरोधी और अलोकतांत्रिक है। बिना स्थानीय जनभावनाओं को ध्यान में रखे यह निर्णय थोपा गया है, जिससे शहर के विकास कार्यों पर गंभीर असर पड़ेगा। हमारी मांग है कि शाहपुर को पुनः नगर परिषद का दर्जा तुरंत बहाल किया जाए। जनता के हितों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं होगी। यदि सरकार ने यह फैसला वापस नहीं लिया, तो कांग्रेस चरणबद्ध तरीके से धरने, रैलियां और व्यापक जनसंपर्क के जरिए बड़ा आंदोलन छेड़ेगी।        

वही पूर्व विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी, नरेंद्र कुमार रेगर ने कहा कि सरकार का शाहपुरा नगर परिषद को नगर पालिका में तब्दील करने का निर्णय जनता के साथ विश्वासघात है। इस फैसले से न केवल शहर का प्रशासनिक ढांचा कमजोर होगा, बल्कि विकास योजनाओं में भी बाधा आएगी। इसके साथ ही स्मार्ट मीटरों की अव्यवहारिक व्यवस्था ने आमजन को परेशान कर रखा है। गलत बिलिंग और तकनीकी खामियों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हमारी मांग है कि दोनों फैसले तुरंत वापस लिए जाएं। यदि सरकार नहीं मानी, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर जनता की आवाज बुलंद करेगी। 
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर सोलंकी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय मेहता, अखिल व्यास, मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण सुवालका, पूर्व पालिका उपध्यक्ष नमन ओझा, नेता प्रतिपक्ष रचना सुनील मिश्रा, नगर महामंत्री ओम सिंधी, रामप्रसाद धाकड़, अर्जुन सिंह राणावत, अविनाश शर्मा, प्रदेश सचिव चिकित्सा प्रकोष्ठ अतुल त्रिपाठी, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष जयंत जीनगर,यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमन पौंडरीक,पार्षद इसाक मोहम्मद, मदन सर्वा, दीपेंद्र सिंह, राम सिंह मीणा, मानक घुसर, सुनील पाराशर, कालू धोबी, शंकर खटीक, रामचंद्र बेरवा, आनंद तिवारी, आशीष भारद्वाज, दलपत सिंह,इमरान खान सोहेल खान, भेरू जाट उपस्थित थे।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *