राहुल गांधी के राम मंदिर दर्शन को लेकर कांग्रेस सांसद का बयान

राहुल गांधी के राम मंदिर दर्शन को लेकर कांग्रेस सांसद का बयान
Spread the love

नई दिल्ली (प्रतीक पाराशर )। कांग्रेस सांसद तनुज पूनिया ने दावा किया है कि राहुल गांधी शीघ्र ही अयोध्या स्थित राम मंदिर के दर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले ही सार्वजनिक रूप से यह स्पष्ट कर चुके हैं कि वे मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद ही दर्शन करेंगे।

पूनिया के अनुसार, मंदिर में शिखर और ध्वज स्थापना सहित आवश्यक धार्मिक अनुष्ठान पूरे हो चुके हैं। ऐसे में अब मंदिर निर्माण का प्रमुख कार्य संपन्न हो गया है और राहुल गांधी जल्द ही राम मंदिर पहुंच सकते हैं।

कांग्रेस सांसद ने यह भी कहा कि परंपरागत धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूर्ण मंदिर में ही पूजा-अर्चना की जाती है, इसी मान्यता का सम्मान करते हुए राहुल गांधी ने पहले अधूरे मंदिर में दर्शन न करने का निर्णय लिया था।

हालांकि, राहुल गांधी के दौरे की तिथि को लेकर अभी कोई आधिकारिक कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *