नसीराबाद में विकास को नई गति, छावनी परिषद द्वारा करोड़ों के कार्यों का लोकार्पण

नसीराबाद में विकास को नई गति, छावनी परिषद द्वारा करोड़ों के कार्यों का लोकार्पण
Spread the love

:

नसीराबाद Anil lohare। छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा परिषद क्षेत्र में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन कार्यक्रमों का आयोजन जनवरी माह में किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सड़क, नाला, पुलिया एवं स्ट्रीट लाइट जैसे मूलभूत ढांचागत विकास कार्यों को जनता को समर्पित किया गया।


प्रथम चरण में दिनांक 21 जनवरी 2026 को वार्ड क्रमांक 4 स्थित रेगरान की हटाई में सायं 5:00 बजे विकास कार्यों का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर रैमज़े रोड एवं उससे संलग्न सड़कों का निर्माण कार्य, जिसकी कुल लागत ₹33.05 लाख है, तथा काली माता मंदिर से गंगा सिंधन मकान होते हुए मामा-भांजा गली तक एवं रामअवतार से मामा-भांजा गली तक सड़क निर्माण कार्य (कुल लागत ₹18.77 लाख) का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामस्वरूप लांबा विधायक नसीराबाद, ब्रिगेडियर हरीश कुमार, मुख्य अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद नसीराबाद एवं मनोनीत सदस्य सुशील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसी दिन सायं 5:45 बजे छावनी परिषद कार्यशाला के पास स्टेशन रोड, देराटू रोड एवं कोटा रोड पर 169 विद्युत पोलों सहित स्ट्रीट लाइट स्थापना कार्य (कुल लागत ₹43.12 लाख) का उद्घाटन किया गया, जिससे क्षेत्र में रात्रिकालीन रोशनी एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। द्वितीय चरण में दिनांक 23 जनवरी 2026 को छावनी परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1, 5 एवं 6 में पूर्ण किए गए विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया। अपराह्न 3:30 बजे वार्ड क्रमांक 1 में गांधी चौक के पास सी.सी. सड़क निर्माण/मरम्मत कार्य (₹4.07 लाख) एवं पुलिया सुधार कार्य (₹13.49 लाख) का उद्घाटन होगा। इसके पश्चात अपराह्न 4:00 बजे वार्ड क्रमांक 5 में मलक़ा गैस एजेंसी के सामने नाल मोहल्ला एवं घोसी मोहल्ला में सी.सी. रोड निर्माण/मरम्मत कार्य (₹18.26 लाख) तथा अपराह्न 4:30 बजे वार्ड क्रमांक 6 में ठाकुरसी मंडी चौक पर सी.सी. रोड निर्माण/मरम्मत कार्य (₹6.10 लाख) का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर छावनी परिषद वाटर फोरमैन सतीश कुमार,ओवरसियर विश्वेंद्रसिंह, राजस्व अधीक्षक संजय शर्मा, स्टोर प्रभारी आकाश जैदिया, शिवराम जाट, धर्मेंद्र प्रसाद , जूनियर इंजीनियर हितेश तंवर  , देव, मुकेश सफाई निरीक्षक रवि प्रकाश, आशीष शर्मा,छोटे लाल, सफाई कर्मचारी सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *