विकास को मिलेगी नई रफ्तार, अतिक्रमण पर चलेगा सख्त प्रशासन का हथौड़ा

विकास को मिलेगी नई रफ्तार, अतिक्रमण पर चलेगा सख्त प्रशासन का हथौड़ा
Spread the love

नसीराबाद (Anil Lohare )। नसीराबाद छावनी परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ मोहम्मद साकिब आलम ने मीडिया से रूबरू होते हुए स्पष्ट किया कि छावनी क्षेत्र में विकास कार्यों की गति को और तेज किया जाएगा, वहीं अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
सीईओ साकिब आलम ने कहा कि परिषद का मुख्य उद्देश्य आमजन को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सड़क निर्माण, नालियों की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता अभियान एवं सौंदर्यीकरण जैसे कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण कर नागरिकों को राहत दी जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि अवैध कब्जे विकास में सबसे बड़ी बाधा हैं, ऐसे में अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध नियमों के तहत कठोर कार्रवाई होगी। किसी भी प्रकार की ढील नहीं बरती जाएगी। मीडिया संवाद के दौरान पत्रकारों ने जलभराव, बाजार व्यवस्था, पार्किंग और साफ-सफाई जैसे मुद्दे उठाए, जिन पर सीईओ ने गंभीरता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। अंत में सीईओ ने नागरिकों से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं विकसित छावनी क्षेत्र के निर्माण में भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और जनसहभागिता से ही सतत विकास संभव है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *