प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अजमेर दौरे पर, कायड़ विश्राम स्थली में भव्य जनसभा; 16,686 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अजमेर दौरे पर, कायड़ विश्राम स्थली में भव्य जनसभा; 16,686 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
Spread the love

अजमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अजमेर के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री सुबह करीब 11 बजे अजमेर पहुंचेंगे, जहां कायड़ विश्राम स्थली में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर वे राजस्थान को विकास की बड़ी सौगात देते हुए विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार, अजमेर से करीब 16,686 करोड़ रुपए की लागत वाली 43 प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। इनमें शहरी विकास, पेयजल आपूर्ति, सड़क, रेलवे, सिंचाई, ऊर्जा और औद्योगिक आधारभूत ढांचे से संबंधित योजनाएं शामिल हैं। इनमें से लगभग 8,554 करोड़ रुपए की 34 परियोजनाएं शहरी विकास, जलदाय विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, ऊर्जा, जल संसाधन और उद्योग से जुड़ी हैं, जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग और ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित करीब 8,132 करोड़ रुपए की 9 बड़ी परियोजनाएं भी शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के उद्देश्य से एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन अभियान की औपचारिक शुरुआत भी करेंगे। इस पहल के तहत पांच बालिकाओं को टीका लगाया जाएगा, जिसके बाद प्रधानमंत्री उनसे संवाद भी करेंगे। इसके अलावा ‘रोजगार उत्सव’ के तहत 21,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

इस जनसभा में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों के साथ 5,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

प्रधानमंत्री का यह दौरा प्रदेश के विकास, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है, जिससे राजस्थान में विकास की गति को और अधिक बल मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजमेर दौरे में बड़ी विकास घोषणाएं

अजमेर में पीएम मोदी की जनसभा, युवाओं को रोजगार की सौगात

पीएम मोदी अजमेर दौरा: स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार पर फोकस

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *