गाजेबाजो के साथ आचार्य पहुंचे जागरण में

संतों, आचार्य ने जागरण में पीठाधीश्वर के प्रति कृतज्ञता प्रकट कर राम नाम का किया स्मरण।
शाहपुरा। अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के प्रधान पीठशाहपुरा में श्रद्धा, तपस्या और गुरु-भक्ति का संगम का आगाज फूलडोल महोत्सव के शुभारंभ के साथ हुआ। 6दिवसीय फूलडोल मेले की पूर्व संध्या पर सोमवार को संप्रदाय के प्रवर्तकआदि सदगुरु महाप्रभु रामचरण महाराज की पावन स्मृति में रामनिवासधाम में रात्रि जागरण आयोजित हुआ। संप्रदायपीठ के पीठाधीश आचार्य रामदयाल संप्रदाय के संतों, अनुयाई गाजेबाजो के साथ पाठ करते हुए सूरजपोल से पैदल धार्मिक पंडाल की ओर रवाना हुए। जहां श्रद्धालुओं ने आचार्य संतों के चरण पखारे, पूजा कर आरती उतारी। जागरण में रातभर प्रहलाद चरित्र के पाठ के साथ जागरण हुआ। जिसमें भक्त और संत अपने आराध्य गुरु के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए रात भर उनके बताए मार्ग का स्मरण करते हैं। आचार्य रामदयाल और अन्य वरिष्ठ संत महाप्रभु के जीवन प्रसंगों और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हैं। पूरे पंडाल में संत और भक्त सामूहिक रूप से श्वास-प्रश्वास के साथ ‘राम’ नाम का सुमिरन किया।