ग्राम विकास अधिकारी संघ की मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं होने पर 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का करेंगे घेराव l

ग्राम विकास अधिकारी संघ की मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं होने पर 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का करेंगे घेराव l
Spread the love

ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग की 6 वर्षों से लंबित पदोन्नति, केडर स्ट्रेंथन सहित 11 सूत्री माँगों को लेकर आज प्रदेश के हजारों ग्राम विकास अधिकारियों ने प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन l
ग्राम विकास अधिकारी संघ की मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं होने पर 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का करेंगे घेराव l

अजमेर, 23 मार्च 2026 ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग की 6 वर्षों से लंबित पदोन्नतिया करवाने , केड़र स्ट्रैंथन करवाने एवं वेतन विसंगति दूर करवाने सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर आज प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालय पर ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में पदोन्नति नहीं तो काम नहीं आंदोलन को पुनः प्रारम्भ करते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिए गए l
ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री शिवराज चौधरी ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग की 6 वर्षों से पदोन्नतियां लंबित है जिसके कारण लगभग 3000 ग्राम विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, अतिरिक्त विकास अधिकारी एवं विकास अधिकारियों की पदोन्नति नहीं हो रही है l

विभाग को बार-बार ज्ञापन देने एवं ध्यान आकर्षण करने के उपरांत भी पदोन्नतिया नहीं की जा रही हैl
संघठन की मांग पर पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के द्वारा विभाग के अधिकारियों को ग्राम विकास अधिकारियों की शीघ्र पदोन्नति के लिए बार-बार निर्देशित किया गया इसके उपरांत भी विभाग स्तर पर ग्राम विकास अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर दोहरा व्यवहार किया जा रहा है, जिसके कारण हजारों ग्राम विकास अधिकारियों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है l

इसके अतिरिक्त सरकार की बजट घोषणा 97 (2) की पालना में ग्राम विकास अधिकारियों का केडर स्ट्रैंथन भी नहीं किया जा रहा है l पदोन्नति के बहुत कम अवसर होने के कारण प्रथम पदोन्नति में ही 15 से 20 वर्ष का समय लग रहा है l
उसके अतिरिक्त ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग की मुख्य मांगों में वेतन विसंगति दूर करवाना, 1 अप्रैल 23 के स्थान पर 1 जुलाई 2013 से चयनित वेतनमान का लाभ देना, डीआरडीए कार्मिकों नियमित करना, पंचायत में सुरक्षा गार्ड का मानदेय बढ़ाते हुए सीधा भुगतान करना एवं उन्हें सहायक कर्मचारी के पद पर नियमित करना सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है l
जिला अध्यक्ष सतपाल चौधरी एवं जिला मंत्री नरेश सैनी ने बताया कि यदि समय रहते संवर्ग की मांगों पर सकारात्मक आदेश जारी नहीं किए गए तो प्रदेश के 11000 से ज्यादा ग्राम विकास अधिकारी 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे l
अजमेर जिले के सैकड़ो ग्राम विकास अधिकारियों ने जिला अध्यक्ष सतपाल चौधरी, जिला मंत्री नरेश सैनी, जिला कोषाध्यक्ष शिवराज धाकड़, समस्त जिला कार्यकारणी के साथ जिला अजमेर के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, मंत्री जिला प्रतिनिधि, के नेतृत्व में श्रीमान जिला कलेक्टर अजमेर एवं श्रीमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी महोदय अजमेर को दिया ज्ञापन

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com