जिला सहकार विकास समिति की बैठक आयोजित
जिला सहकार विकास समिति की बैठक आयोजित
अजमेर, 23 मार्च। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु की अध्यक्षता में सोमवार को सहकारिता विभाग की जिला सहकार विकास समिति (डीसीडीसी) की बैठक आयोजित की गई। इसमें नवगठित पेक्स के संचालन, पेक्स व्यवसाय में गतिविधियों का विविधीकरण, सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत बनाना, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक की विस्तृत स्थिति को मजबूत बनाना, पीएम जन औषधि केंद्र, पीएम किसान समृद्धि केंद्र भंडारण योजना, गोदाम निर्माण एवं श्री राम हिंगोनिया ग्राम सेवा सहकारी समिति में 500 मेट्रिक टन गोदाम निर्माण की डीपीआर के अनुमोदन जैसे एजेंडे पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि अजमेर इकाई में कुल 205 ग्राम सेवा सहकारी समिति या पंजीकृत हैं। शेष ग्राम पंचायतों में विभागीय स्वीकृति के आधार पर पंजीयन कार्यवाही शीघ्र करवाए जाने के निर्णय बैठक में लिया गया। साथ ही प्रबंध निदेशक सीसीबी ने बताया कि जिले में 172 समितियां तीन व्यवसाय का कार्य कर रही हैं। इसके अतिरिक्त 10 नवीन ग्राम सेवा सहकारी समितियां को भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। श्री राम हिंगोनिया ग्राम सेवा सहकारी समिति में 500 मेट्रिक टन गोदाम निर्माण के लिए कुल 32 लाख 47000 की डीपीआर का अनुमोदन बैठक में किया गया।
बैठक में प्रबंध निदेशक सीबी, संयुक्त निदेशक कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग, उप रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग इत्यादि उपस्थित रहे।