क्रिकेट प्रतियोगिता: तिरुपति इलेवन एकादश विजेता एवं द्रोणा इलेवन उप विजेता।

क्रिकेट प्रतियोगिता: तिरुपति इलेवन एकादश विजेता एवं द्रोणा इलेवन उप विजेता।
Spread the love

मेनऑफ़ द सीरीज कोली व भारद्वाज को, टाक को बेस्ट बैटर खिताब। 

टूर्नामेंट में पहली बार डीआरएस तकनीक का उपयोग:

शाहपुरा 27 मार्च 2026। शाहपुरा स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट हिंदू प्रीमियर लीग का समापन हुआ। सात दिनों तक चले इस खेल महाकुंभ के फाइनल मुकाबले मेंतिरुपति इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चचैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया।  टूर्नामेंट का अंतिम मुकाबला विनय बिरला की कप्तानी वाली तिरुपति इलेवन और पंकज सोनगरा के नेतृत्व वाली द्रोणा इलेवन के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंततः तिरुपति इलेवन ने बाजी मारी। वहीं, द्रोणा इलेवन को उपविजेता के खिताब से संतोष करना पड़ा। 

क्लब अध्यक्ष सीए अशोक बोहरा ने बताया कि 7 दिन आयोजित प्रतियोगिता में कमल किशोर कोली और पुनीत भारद्वाज को संयुक्त रूप से मैन ऑफ़ द सीरीज के लिए चुना। बेस्ट बैटर का खिताब गुलाबपुरा के गौरव टाक को दिया गया। कमल किशोर कोली बेस्ट बोलर रहे। मैन ऑफ दा मैच शंकर दयाल चौधरी को दिया गया। 

टूर्नामेंट में पहली बार डीआरएस तकनीक का उपयोग:-

क्लब सचिव अवधेश शर्मा ने बताया कि शाहपुरा में पहली बार इस प्रतियोगिता में डीआरएस (डिसीजन रिव्यू सिस्टम) तकनीक का उपयोग किया गया। इसके अलावा, खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए पहली बार तीसरे स्थान के लिए भी मैच आयोजित किया गया, जिसमें तेजल सेना ने जीत दर्ज की। शर्मा के अनुसार पहला सेमीफाइनल मैच द्रोणा इलेवन बनाम देव दरबार इलेवन के बीच हुआ। देशराज बंजारा के शानदार खेल की बदौलत द्रोणा इलेवन ने फाइनल में पहुंची। दूसरा सेमीफाइनल तिरुपति इलेवन बनाम तेजल सेना के बीच खेला गया जिसमें विनय बिरला और विशाल मीणा के दमदार प्रदर्शन ने तिरुपति इलेवन को खिताबी मुकाबले में पहुँचाया।  महंत सीता राम बाबा, राजेंद्र बोहरा, पंकज सुगंधी, महावीर माली , बालू राम सेन, मुकेश धाबाई , मुकेश मीणा , जितेन्द्र पाराशर आदि ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान क्लब के सदस्य और 100 से अधिक खिलाड़ी मौजूद थे।  

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *