हवन पूजन के साथ अनुष्ठान की पूर्णाहुति

हवन पूजन के साथ अनुष्ठान की पूर्णाहुति
Spread the love

नवरात्रा महोत्सव समापन

हवन पूजन के साथ अनुष्ठान की पूर्णाहुति।

जोत जगाते हुए लगा माता का दरबार।

शाहपुरा 27 मार्च 2026। कस्बे के तहनालगेट लालघाट स्थित प्रसिद्ध बिजासन माता मंदिर में चौत्र नवरात्रा महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। नौ दिनों तक चले इस शक्ति आराधना के पर्व में भक्तों का तांता लगा रहा और पूरा परिसर माता के जयकारों से गुंजायमान रहा। शुक्रवार को नवरात्रा के अंतिम दिन मंदिर में पुजारी नन्द लाल कहार द्वारा विशेष श्रृंगार किया गया और विधिवत हवन-पूजन के साथ अनुष्ठानों की पूर्णाहुति हुई। स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक आरती और कन्या पूजन के कार्यक्रम भी संपन्न कराए गए। हीरालाल गुर्जर ने मंदिर में झांकी सजाई गई। 

जागरण में उमड़ी भक्तों की भीड़ः महोत्सव के समापन की पूर्व रात्रि को जागरण का आयोजन हुआ। इससे पूर्व पुजारी श्रवण कहार ने मंदिर परिसर को फुल, पत्तियों से सजाते हुए मंदिर में आर्कषक विद्युत सजावट की गई। इसमें स्थानीय और बाहरी कलाकारों ने माता के भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिस पर श्रद्धालु रात भर झूमते रहे।

माता का सजा दरबार: जोत जगाने के साथ माता का दरबार सजा। मुख्य पुजारी नंदलाल कहार के शरीर में माता का वास उत्पन्न हुआ। दरबार में कई दीन-दुखी, र्ददी श्रृद्धालुओं की माता ने दरबार में अरदास सुनते हुए समस्याओं के साथ शारीरिक पीड़ाओं का भी निवारण किया गया। जागरण का समापन अल सुबह 4 बजे हुई मंगला आरती से हुआ। श्रृद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *