कनिष्ठ तकनीकी सहायकों द्वारा मनरेगा के अतिरिक्त अन्य योजनाओं की माप पुस्तिका दर्ज करने के आदेश जारी किए

Spread the love

👆
पंचायत राज विभाग में लंबे समय से चल रहा मुद्दा आखिर समाधान हो ही गया ।
वर्ष 2008 से सभी कनिष्ठ तकनीकी सहायक मनरेगा कार्यों की mb भर रहे थे और 2013 से जी के ऐन के निर्देशानुसार अन्य विकास कार्यों के माप करने के आदेश भी हो गए थे ।लेकिन पिछले दो साल से राज्य स्तर के कुछ अधिकारियों की मनमानी और हठधर्मिता से कनिष्ठ तकनीकी सहायकों से मनरेगा के अतिरिक्त कार्यों की माप इंद्राज पुस्तिका में माप दर्ज कार्य पर रोक लगाई थी ।इस कार्यवाही के विरोध में सभी पंचायत समितियों के कनिष्ठ तकनीकी सहायकों में रोष था । क्योंकि काम अब भी कनिष्ठ तकनीकी सहायक ही कर रहे थे लेकिन उनके हस्ताक्षर की प्रमाणिकता नहीं थी । लंबे समय से कनिष्ठ तकनीकी सहायकों ने कनिष्ठ अभियंता और कनिष्ठ तकनीकी सहायक के लिए समान कार्य ,समान आदेश की बात की थी लेकिन समाधान नहीं हुआ ।
अब जब राज्य के तमाम कनिष्ठ तकनीकी सहायकों ने ज्ञापन देकर मनरेगा के अलावा सभी कार्यों का बहिष्कार किया तो अन्य योजनाओं का ठप्प पड़ता देख पुन कनिष्ठ तकनीकी सहायकों द्वारा मनरेगा के अतिरिक्त अन्य योजनाओं की माप पुस्तिका दर्ज करने के आदेश जारी किए

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com